{"_id":"65284056b8a01eaec90cc354","slug":"only-67-roadways-buses-of-the-region-will-be-able-to-enter-delhi-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-11243-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रीजन की 67 रोडवेज बसें ही दिल्ली में कर सकेंगी प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रीजन की 67 रोडवेज बसें ही दिल्ली में कर सकेंगी प्रवेश
Fri, 13 Oct 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। परिवहन निगम की संचालित होने वाली बीएस-4 की बसें एक नवंबर से दिल्ली में नहीं जा सकेंगी। रीजन की केवल बीएस-6 बसों का ही दिल्ली में प्रवेश हो सकेगा। निगम के पास बीएस-6 की कुल 67 बसें ही हैं। ऐसे में बसों की संख्या कम होने से दिल्ली जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।
सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र में छह डिपो हैं, जिनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, छुटमलपुर, शामली और गंगोह शामिल हैं। इनमें 600 से अधिक बसों का बेड़ा है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली और छुटमलपुर से निगम की बसें चलती हैं, जबकि शामली और गंगोह डिपो से अनुबंधित बसें हैं। दिल्ली में एक नवंबर से बीएस-6 बसों को ही जाने की अनुमति होगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
प्रस्ताव को लेकर परिवहन निगम के अधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं। नए प्रस्ताव का असर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली और छुटमलपुर के यात्रियों पर पड़ेगा। इन चारों डिपो में बीएस-छह बसों की संख्या 67 हैं। इन्हीं डिपो की बसें दिल्ली रूट पर चलती हैं, जबकि शामली और गंगोह डिपो की बसें कौशांबी तक जाती है। बीएस-4 की बसें भी कौशांबी तक चलेंगी। ऐसे में दिल्ली जाने वाली बसों की संख्या कम हो जाएगी।
विज्ञापन
एक नवंबर से दिल्ली में केवल बीएस-6 बसों के प्रवेश को लेकर तैयारी चल रही है। हमारे पास दिल्ली जाने के लिए बीएस-6 की 67 बसें हैं। मुख्यालय से जो रिपोर्ट मांगी जा रही है, उसे भेजा जा रहा है। अभी तक जो जानकारी मिली है वह यह है कि बीएस-4 की बसों को दिल्ली जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- गौरव पांडेय, प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम