फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   One thousand rupees will come in the account of 2.82 lakh workers of the district

जिले के 2.82 लाख श्रमिकों के खाते में आएंगे एक-एक हजार रुपये

Mon, 03 Jan 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
One thousand rupees will come in the account of 2.82 lakh workers of the district
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को एक-एक हजार रुपये भरण पोषण भत्ता भेजने का शुभारंभ किया। जनपद के 2,82,272 श्रमिकों को इसका लाभ होगा।
विज्ञापन

सोमवार को जनमंच सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। साथ ही पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को सांकेतिक रूप से मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना के तहत एफडी, कन्या विवाह सहायता योजना आदि के तहत स्वीकृति प्रमाणपत्र वितरित किए गए। जनपद में आपदा राहत योजना के तहत 1,95,272 निर्माण श्रमिकों और 31 अक्तूबर तक पंजीकृत असंगठित क्षेत्र के 87 हजार श्रमिकों के बैंक खाते में एक-एक हजार रुपये की धनराशि भेजी जा रही है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को इसका शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र निम, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, उपश्रमायुक्त शक्तिसेन मौर्य, सहायक श्रमायुक्त अभिषेक सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी कृष्ण अवतार, महीप सिंह, एसएस त्रिपाठी, उपेंद्र अवस्थी, प्रीति सोम, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, शौर्य जैन, शीतल टंडन, गीताराम सैनी, नवीन आजाद, राकेश कुमार, तिलकराज भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed