{"_id":"5f7617dc8ebc3e9bd646debb","slug":"one-patient-dies-from-corona-69-newly-infected-saharanpur-news-mrt504039755","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक मरीज की मौत, 69 नये संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक मरीज की मौत, 69 नये संक्रमित मिले
विज्ञापन

सहारनपुर।
जनपद में कोरोना से एक और मरीज की मौत हुई है। इनके साथ ही कोरोना से मौतों का आंकड़ा 97 पहुंच गया है। उधर, बृहस्पतिवार को 69 लोग कोरोना संक्रमित मिले। जनपद में संक्रमितों की कुल संख्या 7222 हो गई है।
हसनपुर निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अन्य बीमारियां भी थीं, इसके चलते उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती किया था। बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। उधर, बृहस्पतिवार को 69 नये संक्रमित भी मिले। इनमें सरसावा के पांच, लिंक रोड के चार, जिला जेल के तीन, राजकीय मेडिकल कॉलेज के दो, एयर फोर्स स्टेशन परिसर के दो, देवबंद जेल के तीन, बाबूराय गंगोह के तीन, हकीकतनगर के दो, नागल के दो लोग शामिल हैं। इनके अलावा नवाब गंज, कंबा कठेरा, चुन्हेटी सेख, लेबर कॉलोनी, मुजफ्फराबाद, रेलवे स्टेशन, बेरी बाग, बढेड़ी, मुबारकपुर, लाखनौर, डिंगोली, पथोरी, नुमाइश कैंप, मक्खन कॉलोनी, शांतिनगर, नानौता देहात, महावीर कॉलोनी, पैरा माउंट ट्यूलिप, मंधोर, भायला मार्ग, कैलाशपुर, जाटवनगर, अमरपुर, छुटमलपुर, बेहड़ा कलां, इनकम टैक्स कॉलोनी, पिलखनतला, शारदानगर, मोहल्ला दीनानाथ, मोहल्ला मनिहारान, खेड़ा अफगान, रामपुर मनिहारान, मंदाकिनी विहार, कपूरी, उमाही, गंगोह आदि जगहों का एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। बृहस्पतिवार को 36 मरीज ठीक भी हुए हैं।