फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Old man dies in road accidents, three injured including father-daughter

Saharanpur News: सड़क हादसों में वृद्ध की मौत, पिता-बेटी सहित तीन घायल

Thu, 25 Dec 2025 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 25 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Old man dies in road accidents, three injured including father-daughter
नागल। गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर उमाही गुरुद्वारे के निकट बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे कुराली निवासी बिरसा सिंह (65) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार मुजफ्फरनगर के जानसठ निवासी टिंकू मामूली रूप से घायल हो गया। दूसरे हादसे में बाइक की टक्कर से बाइक सवार बाप बेटी घायल हो गए।
विज्ञापन


बुधवार सुबह बिरसा सिंह स्टेट हाईवे स्थित एक भट्ठे पर किसी काम से पैदल गया था। अपने घर लौटते वक्त गागलहेड़ी की ओर से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। वह लहूलुहान हो कर सड़क पर गिर पड़ा। जब तक चिकित्सीय सहायता मिलती उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, स्टेट हाईवे पर ही गांव बसेड़ा के निकट गांव खटोली निवासी बाबूराम अपनी बेटी रितु को लेकर नागल जा रहा था। सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि घटना की कोई तहरीर थाने नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed