{"_id":"66b2a83373fc3a0af5053a75","slug":"officials-lost-their-sleep-team-arrived-to-survey-the-brofficials-lost-their-sleep-team-arrived-to-survey-the-broken-wall-of-the-riveroken-wall-of-the-river-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-128924-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: टूटी अधिकारियों की नींद, नदी की टूटी दीवार के सर्वे को पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: टूटी अधिकारियों की नींद, नदी की टूटी दीवार के सर्वे को पहुंची टीम
विज्ञापन
सहारनपुर। पांवधोई नदी की एक साल से अधिक समय से टूटी सौ मीटर लंबी दीवार को लेकर नगर निगम के अधिकारियों की नींद अब टूटी है। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होते ही नगर निगम के निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सर्वे किया। दीवार के निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा।
बीते वर्ष जुलाई में भारी बारिश के चलते अग्रवाल धर्मशाला के गेट के सामने पांवधोई नदी की सौ मीटर लंबी दीवार नदी में ढह गई थी। उसके अगले ही महीने स्कूटी सवार दो युवक नदी में जा गिरे थे। नवंबर में सवारियों से भरी ई-रिक्शा नदी में पलट गई थी। इसके बावजूद नगर निगम ने टूटी दीवार को गंभीरता से नहीं लिया। लोगाें को हो रही समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने छह अगस्त के संस्करण में पांवधोई नदी की टूटी दीवार के समाचार को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। जिसके बाद नगर निगम ने अधिकारियों को मौके पर भेजकर टूटी दीवार का सर्वे कराया।
-- -- --
नगर विधायक ने लिया संज्ञान
नगर विधायक राजीव गुंबर ने भी अमर उजाला में प्रकाशित समाचार को पढ़ते ही नगर आयुक्त संजय चौहान से फोन पर बात कर टूटी दीवार की समस्या को दूर कराने को कहा। विधायक की ओर से इस संबंध में पत्र भी नगर निगम को लिया गया है।
विज्ञापन
-- -- --
अधिशासी अभियंता को मौके पर भेजकर पांवधोई नदी की टूटी दीवार का सर्वे कराया गया है। चूंकि नदी सिंचाई विभाग की है। ऐसे में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ भी बैठक की जाएगी। प्रयास यही रहेगा कि दीवार बने, जिससे किसी नागरिक के साथ कोई अप्रिय घटना ना घटे।
- बीके सिंह, मुख्य अभियंता, निर्माण विभाग, नगर निगम