फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nutrition garden will be built at 1237 Anganwadi centers in the district

जिले में 1237 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनेगी पोषण वाटिका

Tue, 07 Dec 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Nutrition garden will be built at 1237 Anganwadi centers in the district
पोषण वाटिका बनाने की तैयारी में लगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं व आंगनबाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले के 1237 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिकाओं का निर्माण होगा। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने पोषण वाटिकाएं विकसित करने को खाका तैयार कर लिया है। इन वाटिकाओं में हरी सब्जी और फलदार पौधे रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 3410 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इसके तहत पहले चरण में 1237 केंद्रों पर पोषण वाटिकाएं बनाई जाएंगी। इन पोषण वाटिकाओं का निर्माण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अलावा आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह के महिलाएं करेंगी। उद्यान विभाग की ओर से सब्जी और फलों के पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। पोषण वाटिकाओं से सब्जी व फल कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

यह पौधे किए जाएंगे रोपित
पोषण वाटिका में कटहल, पपीते, सोयाबीन, आम, सहजन, पालक, शलजम, टमाटर, अमरूद, सोयाबीन सहित अनेक हरी सब्जियों की पौधे लगाकर उन्हें विकसित किया जाएगा।
चार वर्ष कम तो हुआ कुपोषण, पर अब भी 21 हजार बच्चे
वर्ष----कुपोषित ----------अति कुपोषित बच्चों की संख्या
2018------41869----------12547
2019------33825-----------6910
2020------21424 ----------5828
2021------21254-----------1722
पहले चरण में 1237 पोषण वाटिकाओं का निर्माण होगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इस पर जल्द काम शुरू कराया जाएगा। वाटिका में फलदार और हरी सब्जी वाले पौधे रोपित किए जाएंगे। आंगनबाड़ी व स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं वाटिका तैयार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---आशा त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed