{"_id":"604e4aad8ebc3ecbac0664f7","slug":"not-bamsef-name-but-ideology-yadav-saharanpur-news-mrt5299560118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बामसेफ नाम नहीं, बल्कि विचारधारा है - यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बामसेफ नाम नहीं, बल्कि विचारधारा है - यादव
विज्ञापन
सहारनपुर। हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति विरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि कांशीराम ने बामसेफ संगठन बनाकर बहुजनों को शासक बनने का सपना दिखाया और उसका स्वाद भी चखाया। इसलिए बामसेफ नाम नहीं, बल्कि विचारधारा है।
रविवार को बामसेफ और भारत मुक्ति मोर्चा की संयुक्त बैठक में उन्होंने शिक्षित और संगठित बनकर देश और बहुजन समाज को तरक्की की राह पर ले जाने की अपील की। अध्यक्षता कर रहे बामसेफ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर डीपी सिंह ने कांशीराम के जीवन संघर्ष और त्याग पर विचार रखे।
राष्ट्रीय मूल निवासी बहुजन कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकिरण ने पे बैक टू सोसायटी का सिद्धांत पर अपनी बात रखी। गुर्जर कल्याण सभा के प्रदेश महामंत्री रण सिंह पोषवाल ने मंडल कमीशन के बारे में बताया। कार्यक्रम में शिव कुमार गुर्जर, राजेश कोहली, मोहकम सिंह, राजकुमार बौद्घ, सोबीर गौतम, प्रतिभा बर्मन, सुनीता, कृष्ण कुमार, समुद्र लाल, ईश्वरचंद, प्रवेश कुमार, डॉ. कदम, रामनाथ आदि मौजूद रहे।