फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nodal officer and DM inspected the sports college

नोडल अधिकारी और डीएम ने किया स्पोटर्स कालेज का निरीक्षण

Mon, 12 Sep 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer and DM inspected the sports college
स्पोटर्स कालेज का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी और डीएम - फोटो : SAHARANPUR
मिर्जापुर (सहारनपुर)। सहारनपुर जनपद के नोडल अधिकारी सेंथिल पांडे एवं जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने सोमवार की शाम गांव जाटोवाला में पहुंच निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण किया। अफसरों ने प्रोजेक्ट मैनेजर को अतिशीघ्र अधूरे पड़े कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एवं जिलाधिकारी का काफिला देर शाम स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचा। उन्होंने स्पोर्ट्स कॉलेज के एक एक कमरे का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान अफसरों ने प्रोजेक्ट मैनेजर बृजबिहारी लाल को निर्देश देते हुए कहा कि अधूरे कार्यों को जल्दी पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि यदि कॉलेज को अच्छा एवं आकर्षक बनाएंगे तो खिलाड़ी यहां आकर्षित होंगे। इसलिए गुणवत्ता में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उनके द्वारा कॉलेज की छत पर पहुंच कर भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने पूछा कि स्पोर्ट्स कॉलेज नदी किनारे पर है। ऐसे में बरसाती नदी की बाढ़ से बचाने के क्या प्रयास किए गए हैं। इस पर प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि नदी में कॉलेज से पूर्व पत्थरों के पैचिंग लगाए गए हैं।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि कॉलेज में 250 बच्चों के रहने की व्यवस्था की गई है। अधूरे कार्यों को दिसंबर 2023 तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाएगा। इस अवसर पर सीडीओ विजय कुमार, क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष, सूचना अधिकारी दिलीप गुप्ता, विद्युत विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर अचल कुमार, एसडीएम प्रणता ऐश्वर्या, नायब तहसीलदार अनिल कुमार, चौधरी इश्तियाक, कर्मवीर सिंह, ग्राम प्रधान राशिद अली, जाटोंवाला के प्रधान सतीश धीमान आदि रहे।

स्पोटर्स कालेज का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी और डीएम

स्पोटर्स कालेज का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी और डीएम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed