फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No helmet-no petrol policy will be strictly implemented again

Saharanpur News: दोबारा सख्ती से लागू होगी नो हेलमेट-नो पेट्रोल की नीति

Wed, 30 Jul 2025 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
No helmet-no petrol policy will be strictly implemented again
सहारनपुर। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए पेट्रोल पंपों पर दोबारा सख्ती से नो हेलमेट-नो पेट्रोल की नीति लागू होगी। इसके लिए विशेष अभियान चलेगा। पेट्रोल पंपों पर पुलिस की ड्यूटी लगेगी। बिना हेलमेट पेट्रोल देने वाले पंपों पर चालान की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट-नो पेट्रोल की नीति पहले से लागू है, लेकिन देखने में आ रहा है कि लोग बिना हेलमेट ही पेट्रोल भरवा रहे हैं। ऐसे में नीति को दोबारा सख्ती से लागू कराया जाएगा। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्र के पेट्रोल पंप संचालकों को अवगत कराएं कि बिना हेलमेट किसी भी दोपहिया वाहन में पेट्रोल नहीं दिया जाए।
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर बीट के पुलिसकर्मी और होमगार्ड की ड्यूटी सुनिश्चित की जाएगी, जो नो हेलमेट-नो पेट्रोल अभियान को मौके पर निगरानी में रखेंगे। यदि किसी पेट्रोल पंप पर कोई चालक बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाता पाया गया तो वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसकी पहचान कर चालान की कार्रवाई की जाएगी। जिन पंपों पर सीसीटीवी नहीं लगे हैं, वहां संचालकों से वार्ता कर कैमरे लगवाने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अलावा सभी थाना प्रभारी पेट्रोल पंपों की नियमित जांच करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि हर पंप पर एक सिपाही व होमगार्ड तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed