फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No heavy vehicles entry in the city today

आज शहर में नहीं घुसेंगे भारी वाहन

Tue, 01 Nov 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 01 Nov 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
भैया दूज के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने रूट मैप तैयार किया है, जिसके तहत भारी वाहन शहर से होकर जाने की बजाय बाहर से ही निकलेंगे। डायवर्जन सुबह सात बजे से शुरू होगा, जो अग्रिम आदेशों तक लागू रहेगा। एसपी ट्रैफिक ओमवीर सिंह ने संबंधित चौकियों को रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। शहर के भीतर व्यवस्था बनाने के लिए नगर कोतवाल को निर्देशित किया गया है। 
विज्ञापन


सरसावा की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है वह सरसावा से नकुड़ और रामपुर मनिहारान से होकर जाएंगे। 
सरसावा की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें देहरादून जाना है, वह चिलकाना, बेहट, कलसिया, फतेहपुर से होकर निकलेंगे। 

सरसावा की तरफ से आने वाले छोटे वाहन, जिन्हें देहरादून जाना है, वह नकुड़ तिराहे से मानकमऊ से आईटीसी बाईपास और हसनपुर चौक से होकर जाएंगे। 

सरसावा की तरफ से आने वाले छोटे वाहन नकुड़ तिराहे से मानकमऊ, आईटीसी बाईपास, हसनपुर चौक, सिविल लाइन, कोतवाली सदर बाजार के समाने से सरकारी अस्पताल को होते हुए देहरादून जाएंगे। 
विज्ञापन


देहरादून से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें अंबाला की ओर जाना है, वह फतेहपुर से कलसिया, चिलकाना और सरसावा से होकर निकलेंगे। 
देहरादून की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें दिल्ली जाना है, वह गागलहेड़ी, देवबंद, नानौता से होकर जाएंगे। 
दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें अंबाला की ओर जाना है, वह नानौता, गंगोह, नकुड़ और सरसावा से होकर जाएंगे। 
दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें देहरादून की ओर जाना है, वह रामपुर मनिहारान, बड़गांव और देवबंद से होकर निकलेंगे। 
बेहट की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें अंबाला की ओर जाना है, वह गंदेवड़ से चिलकाना और सरसावा से होकर गुजरेंगे। 
बेहट की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है, वह गंदेवड़ से चिलकाना, सरसावा, नकुड़, गंगोह और नानौता से होकर जाएंगे। 
चौकी राकेश केमिकल से किसी भी प्रकार का भारी वाहन पुरानी चुंगी/घंटाघर चौक की ओर नहीं आने दिया जाएगा। साथ ही श्रीराम चौक से चौकी सराय की ओर किसी भी प्रकार का वाहन बाजार में एंट्री नहीं कर सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी चुंगी से पुल खुमरान की ओर किसी भी प्रकार का हल्का या भारी वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। 
पुल जोगियान से अंसारी रोड की ओर हल्के और भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed