फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No entry of heavy vehicles in the city from tomorrow

कल से शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री

Mon, 06 Sep 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
No entry of heavy vehicles in the city from tomorrow
सहारनपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए आठ सितंबर (बुधवार) से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली शहर में नहीं आएंगी। हालांकि आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहनों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं होगी।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि सहारनपुर नगर क्षेत्र में सार्वजनिक मार्गों पर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा भी मांग की जा रही थी। तमाम बिंदुओं पर गौर करते हुए शहर में भारी वाहनों की आवाजाही रोकने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस नियम को आठ सितंबर की सुबह से प्रभावी ढंग से लागू करा दिया जाएगा, जिसके लिए सभी संबंधित थानाध्यक्षों और यातायात पुलिस अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवाओं में राशन, सब्जी, दूध, दवाई, पेट्रोल, डीजल, गैस और यात्री बसें आदि वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं रहेगा।
विज्ञापन

यह रहेगी यातायात व्यवस्था
- दिल्ली/शामली की ओर से अंबाला की तरफ जाने वाले भारी वाहन (ट्रक/ट्रैक्टर ट्राली) आदि नानौता में संजय चौक से गंगोह, नकुड, के रास्ते शाहजहांपुर चौकी होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिल्ली/शामली की ओर से मुजफ्फरनगर या देहरादून की ओर जाने वालों को नानौता में संजय चौक से बड़गांव के रास्ते देवबंद से बाईपास होकर निकाला जाएगा।
- अंबाला की ओर से दिल्ली/शामली की ओर जाने वालों को शाहजहांपुर चौकी से बाईपास की तरफ होकर चौकी चुन्हेटी थाना रामपुर मनिहारान से जाना होगा।
- अंबाला की ओर से देहरादून और मुजफ्फरनगर की ओर जाने वालों को शाहजहांपुर चौकी थाना सरसावा से बाईपास से होकर निकाला जाएगा।
- मुजफ्फरनगर की ओर से देहरादून की ओर जाना है, वह बाईपास से होकर जाएंगे।
- विकासनगर/बेहट की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को कलसिया तिराहा से छुटमलपुर होकर बाईपास से निकाला जाएगा।
- देहरादून/हरिद्वार की ओर से अंबाला की ओर जाने वाले वाहनों को बाईपास से ही संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed