फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No drinking water connection in 20 thousand houses of Smart City

स्मार्ट सिटी के 20 हजार घरों में पेयजल कनेक्शन नहीं

Sat, 25 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
No drinking water connection in 20 thousand houses of Smart City
सहारनपुर के शहरी क्षेत्र में हैंडपंप से पानी भरती महिला - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी होने के बावजूद नगर निगम के 20 हजार से अधिक घरों में अभी तक पानी के कनेक्शन नहीं हैं। ऐसे में हजारों परिवार पेयजल के लिए आत्मनिर्भर बने हुए हैं। आर्थिक रूप से सक्षम लोगों के घरों पर सबमर्सिबल लगे हैं, जबकि शेष आबादी हैंडपंप से पानी ढोने को मजबूर है।
विज्ञापन

नगर निगम में 1.42 लाख मकान पंजीकृत हैं। हालांकि शहर के बाहर नई कॉलोनियां विकसित होने के बाद उनमें नए बने भवनों को भी गिना जाए तो कुल भवनों की संख्या 1.60 लाख तक पहुंच चुकी है। लेकिन नगर निगम के रिकॉर्ड में अभी तक 1.42 लाख ही मकान पंजीकृत हैं। खास बात यह है कि इनमें से नगर निगम अभी तक करीब 1.22 लाख घरों में ही पानी के कनेक्शन दे सका है। दावा है कि इतने घरों में निगम सुचारु रूप से पानी की आपूर्ति कर रहा है। लेकिन शेष करीब 20 हजार घरों में जल्द ही पेयजल कनेक्शन देने के लिए फिलहाल कोई योजना नहीं है। जिस योजना पर जल निगम काम कर रहा है, वह 2024 तक पूर्ण होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में संबंधित परिवारों के पास फिलहाल पेयजल की अपनी व्यवस्था है।
विज्ञापन

अमृत योजना से भी नहीं सुधरे हालात
अमृत योजना के तहत 2019 में महानगर के 20 हजार घरों में नए कनेक्शन देने के लिए काम शुरू हुआ था। तीनों चरणों का कार्य पूर्ण हो चुका है। यानी 20 हजार घरों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी इतने ही मकान पेयजल कनेक्शन से महरूम हैं। अधिकारियों का कहना है कि जहां कनेक्शन नहीं हैं वह सभी नई आबादी वाले मकान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलोनियों में नहीं कनेक्शन
महानगर की पुरानी कॉलोनियों में लगभग शत प्रतिशत घरों में पेयजल कनेक्शन हैं, लेकिन बाहरी कॉलोनियां जो अभी विकसित हो रही हैं वहां नए बने कुछ भवन अभी पेयजल कनेक्शन से महरूम हैं। इनमें शकलपुरी मार्ग, नकुड़ रोड, मल्हीपुर रोड, बेहट रोड और टपरी मार्ग की कईं कॉलोनियों के कुछ घरों में पेयजल कनेक्शन नहीं हैं। जबकि भवनों के सर्वे में यह पंजीकृत भवनों में दर्ज हो चुके हैं।
निगम के संसाधनों की स्थिति
ओवरहेड टैंक---------22
बड़े नलकूप----------105
छोटे नलकूप----------96
अमृत-2 योजना के तहत जल निगम ने योजना बना रहा है। इसके लिए उन घरों का सर्वे किया जा रहा है, जिन घरों में पेयजल के कनेक्शन नहीं हैं। हमें उम्मीद है कि 2024 तक योजना बनकर तैयार हो जाएगी, जिसमें पेयजल कनेक्शन से छूटे घरों को कवर किया जाएगा।

मनोज कुमार आर्य, महाप्रबंधक, जल कल विभाग, नगर निगम।

सहारनपुर के शहरी क्षेत्र के गंगोह रोड पर सूखी पड़ी टंकी

सहारनपुर के शहरी क्षेत्र के गंगोह रोड पर सूखी पड़ी टंकी- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के शहरी क्षेत्र में हैंडपंप से पानी पीता व्यक्ति

सहारनपुर के शहरी क्षेत्र में हैंडपंप से पानी पीता व्यक्ति- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के शहरी क्षेत्र में सरकारी हैंडपंप से पानी पीता युवक

सहारनपुर के शहरी क्षेत्र में सरकारी हैंडपंप से पानी पीता युवक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed