फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No decision will be made on the death of drunken man

फैसला, शराबी की मौत पर जनाजे की नमाज अदा नहीं कराएंगे

Sat, 15 Apr 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 15 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
No decision will be made on the death of drunken man
शराब का विरोध - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रदेश सरकार हाईवे से पांच सौ मीटर के दायरे में स्थित शराब की दुकानों को हटवा रही है। मुहिम से एक कदम आगे जाते हुए उलमा ने मुस्लिम समाज के लोगों से शराब से तौबा करने की अपील की है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, फैसला लिया है कि शराब न छोड़ने वालों की मौत पर कोई भी इमाम या मौलाना जनाजे की नमाज अदा नहीं कराएगा। शुक्रवार को कारी इसहाक गोरा के चिलकाना रोड स्थित आवास पर हुई ऑल इंडिया जमीयत दवातुल मुसलमीन एंड इमाम सहारनपुर की बैठक में अनेक इमामों और बुद्घिजीवियों ने शिरकत की।
विज्ञापन


गोरा ने प्रदेश सरकार द्वारा अवैध बूचड़खाने बंद कराने की सराहना की। साथ ही शराब की बिक्री पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की।  इस दौरान छह सदस्यीय कमेटी गठित की गई, जिसमें मौलाना शाकिर, काजी शमीम, मौलाना फैसल सिद्दीकी, कारी असजद कासमी, इसरार चौधरी और मौलाना शौकत को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णय लिया गया है कि कमेटी सदस्य अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर इमामों से भेंट करेंगे। साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों को शराब के नुकसान बताते हुए इसे छोड़ने की अपील करेंगे। 

 चेतावनी दी कि यदि कोई शराब नहीं छोड़ता है और उसकी मौत हो जाती है तो कोई भी मौलाना या इमाम जनाजे की नमाज अदा नहीं कराएगा। मौलाना जहीर फात्मी ने नमाजे जनाजा नहीं पढ़ने के फैसले को ऐतिहासिक और सुधार करने वाला बताया।


कारी इसहाक गोरा सार्वजनिक तौर पर शराब पीने वालों का बहिष्कार करने की अपील की। बैठक में मुख्य रूप से मुफ्ती अरशद गोरा, मौलाना अब्दुल रहमान कासमी, मौलाना वकील कासमी, हाफिज हारून दिलकश, हकीम दाउद, डॉ. अजीज शाह, आरिफ खान समेत अनेक बुद्घिजीवी मौजूद रहे।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed