फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No compromise on honour...declaration of opposition to BJP

Saharanpur News: सम्मान से समझौता नहीं...भाजपा के विरोध का एलान

Mon, 08 Apr 2024 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 08 Apr 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
No compromise on honour...declaration of opposition to BJP
नानौता (सहारनपुर)। क्षत्रिय समाज की संघर्ष समिति की ओर से नानौता में पूर्व घोषित क्षत्रिय स्वाभिमान महाकुंभ आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि उनके इतिहास के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। राजनीतिक द्वेषभावना से समाज को कमजोर किया जा रहा है। मिहिर भोज और टिकट बंटवारे का मुद्दा भी महाकुंभ में उठा। उन्होंने सत्ताधारी दल भाजपा के विरोध का एलान किया। महाकुंभ में 16 अप्रैल को मेरठ जनपद में सरधना के खेड़ा गांव में महापंचायत का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन


क्षत्रिय स्वाभिमान महाकुंभ में यूपी के अलावा राजस्थान और हरियाणा के लोग भी शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि एक माह से गांव-गांव जाकर जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को जोड़ा गया। समाज के लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचे। महाकुंभ में ठाकुर पूरण सिंह ने सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं देने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी ने एकजुट होकर सहमति जताई। कहा कि उपेक्षा का नुकसान भाजपा को उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. कुशलपाल सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि एकजुट होकर अपनी राजनीतिक विरासत को कायम रखें। समिति अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर ने कहा कि देश का राजपूत समाज एक मंच पर है। उन्होंने बच्चों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति तथा शादी-विवाह पर अनावश्यक खर्चों का भी मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कैराना से बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा भी वहां पहुंचे। समर्थक चाहते थे कि वह मंच से भाषण दें। वह मंच पर जाने लगे, लेकिन आयोजकों ने उन्हें रोक दिया। इसे लेकर कुछ देर तक हंगामा भी रहा। किसी तरह मामले को शांत किया गया। वहीं कार्यक्रम खत्म होने के बाद दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।



इन्होंने भी रखे विचार

पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर ने कहा कि बड़ा दुख होता हैं जब समाज के नेताओं का मंचों पर अपमान किया जाता है। राजपूतों का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। महाकुंभ में खेड़ा (सरधना) से आए अजय सोम ने कहा कि अग्निवीर योजना ने युवाओं का मनोबल तोड़कर रख दिया है। इस पर वोट की लड़ाई से सबक सिखाया जाएगा। राजस्थान से पहुंचे महेंद्र सिंह ताराचंद ने कहा कि राजपूत समाज को आर्थिक राजनीतिक व सामाजिक रूप से काफी नुकसान दिया जा रहा है।




यह रहे मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता संघर्ष समिति के अध्यक्ष ठाकुर रामभूल सिंह ने की। इस मौके पर किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अजब सिंह, पूर्व विधायक ठाकुर वीरेंद्र सिंह, ललित राणा, नरपत सिंह राणा, राकेश राणा, रजनीश चौहान, कान्हा राणा, विनोद सिंह थम्बड़, कार्तिकेय राणा, नीरज चौहान, यश प्रताप सिंह राणा, दीपक सोम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed