फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No comments on Hyderabad, what the organization said is right: Varun Gandhi

हैदराबाद पर नो कमेंट्स, संगठन ने जो कहा वही सही: वरूण गांधी

Mon, 09 Dec 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
No comments on Hyderabad, what the organization said is right: Varun Gandhi
नवीन त्यागी से उनकी माता के निधन पर दु:ख प्रकट करते वरुण गांधी। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी सहारनपुर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। हैदराबाद की घटना को लेकर पूछे गए सवाल में वरुण गांधी ने कहा नो कमेंट्स, लेकिन संगठन ने जो कहा है कि वही सही है और वही उनकी भी राय है।
विज्ञापन

पीलीभीत सांसद वरुण गांधी रविवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सहारनपुर आए थे। इसके पश्चात वह दिल्ली रोड स्थित पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा के निवास स्थान पर पहुंचे, जहां पर राघव लखनपाल शर्मा, उनके भाई राहुल लखनपाल शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया। वरुण गांधी ने कहा कि वह निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए है। इसलिए वह किसी मामले पर नहीं बोलेेंगे, लेकिन अमर उजाला से हुई बातचीत के दौरान हैदराबाद घटना को लेकर पूछे गए सवाल पर पहले तो उन्होंने कहा कि नो कमेंट्स, लेकिन इसके बाद बोले कि इस मामले पर उनका संगठन बोल चुका है और जो संगठन की राय है, वही उनकी राय है। इसके पश्चात सांसद वरुण गांधी के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा, इस दौरान उन्होंने किसी को निराश नहीं किया। इस दौरान किशोर शर्मा, सुधीर पंवार, जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य भूपेंद्र शर्मा, महानगर महामंत्री किशोर शर्मा, उमेश शर्मा, आशीष अग्रवाल, संदीप रावत, विराटपुरी, अमित त्यागी, विशाल शर्मा, किशोर शर्मा, विक्की खुराना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शोकसभा में शामिल होने पहुंचे सांसद वरुण गांधी
भाजपा सांसद वरुण गांधी रविवार को रविवार को तिवड़ा जुनारदार गांव में अपने एक नजदीकी की मां की तेरहवीं में शामिल होने के लिए पहुंचे। वे 18 मिनट तक दिवंगत महिला के परिवार के बीच रहे। इस दौरान उनसे मिलने वाले लोगों की भीड़ रही। भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को क्षेत्र के गांव तिवड़ा जुनारदार निवासी नवीन त्यागी की मां मैनावती की रस्म पगड़ी और तेरहवीं थी। दोपहर करीब एक बजकर दो मिनट पर पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा के साथ तिवड़ा जुनारदार में तेरहवीं में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनसे मिलने वालों की भीड़ लग गई। स्थानीय भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनसे मुलाकात करने के लिए पहुंचे। नवीन त्यागी को अपना करीबी बताते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में वह नवीन और उनके परिवार के साथ हैं। नवीन के परिवार की महिलाओं और रिश्तेदारों से भी उन्होंने मुलाकात कर ढांढस बंधाया। भाजपा पदाधिकारियों से भी उन्होंने स्थानीय स्तर पर पार्टी से संबंधित बातचीत की, हालांकि जब मीडियाकर्मियों ने उनसे बातचीत करने का प्रयास किया, तो उन्होंने इंकार कर दिया। उन्होंने केवल इतना ही कहा कि वे यहां शोकसभा में आए हैं। करीब 18 मिनट नवीन के परिवार के बीच रुकने के बाद वरुण गांधी पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा के साथ वापस रवाना हो गए। इनके साथ सोनेंद्र राणा भी थे।

दिल्ली रोड स्थित पूर्व भाजपा सांसद के आवास पर पहुंचे सांसद वरूण गांधी

दिल्ली रोड स्थित पूर्व भाजपा सांसद के आवास पर पहुंचे सांसद वरूण गांधी- फोटो : SAHARANPUR

दिल्ली रोड स्थित पूर्व भाजपा सांसद के आवास पर पहुंचे सांसद वरूण गांधी

दिल्ली रोड स्थित पूर्व भाजपा सांसद के आवास पर पहुंचे सांसद वरूण गांधी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed