फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No case was filed on the second day in the fraud on ceiling land

Saharanpur News: सीलिंग की जमीन पर फर्जीवाड़े में दूसरे दिन भी केस दर्ज नहीं

Sat, 06 Sep 2025 10:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 06 Sep 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
No case was filed on the second day in the fraud on ceiling land
सहारनपुर। सीलिंग की जमीन के मामले में विकास प्राधिकरण की तरफ से तहरीर देने के बावजूद सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। पुलिस का तर्क है कि मामले में पहले दस्तावेज जुटाए जाएंगे, तब केस दर्ज होगा।
विज्ञापन

खानआलमपुरा में खसरा नंबर 262/1 की करीब 4920.96 वर्ग मीटर से अधिक जमीन को सरकार ने वर्ष 1993 में अपने कब्जे में ले लिया था। जनवरी 2002 को जमीन के प्रबंध और बंदोबस्त की जिम्मेदारी सहारनपुर विकास प्राधिकरण को दे दी गई थी। यहां पर आरोप है कि किसी ने फर्जी हस्ताक्षर का पत्र लगाकर जमीन को सीलिंग मुक्त दर्शा दिया।
विज्ञापन

जबकि जमीन सीलिंग मुक्त नहीं थी। मामला पकड़ में आने पर डीएम ने प्राधिकरण से एक सप्ताह में जवाब मांगा था। शुक्रवार को विकास प्राधिकरण की तरफ से सदर थाने में तहरीर दे दी थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। थाना पुलिस का तर्क है कि दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं, तभी केस दर्ज होगा। अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सरकारी विभाग ने तहरीर दी है तो केस दर्ज होना चाहिए। इस संबंध में थाना प्रभारी से जानकारी ली जाएगी कि केस दर्ज क्यों नहीं हो रहा। - आशीष तिवारी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed