फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No bike found, wife given three divorce

बाइक नही मिली तो पत्नी दे दिया तीन तलाक

Wed, 20 Dec 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 20 Dec 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
No bike found, wife given three divorce
एसएसपी के यहां पहुंची तीन तलाक की पीड़िता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में ससुराल से दहेज में बाइक न मिलने पर एक महिला को उसके पति ने तीन तलाक देकर नाता तोड़ लिया। पीड़िता मंगलवार को एसएसपी दफ्तर  पहुंची और पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


थाना कुतुबशेर क्षेत्र के 62 फुटा मार्ग स्थित हाकमशाह कॉलोनी निवासी नगमा परवीन पुत्री मोहम्मद इरशाद अपने परिजनों के साथ मंगलवार को पुलिस लाइन पहुंची। एसएसपी के नाम एसपी देहात को दिए प्रार्थना पत्र में नगमा ने बताया कि उसकी शादी आठ मई को खाताखेड़ी स्थित जैन कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। आरोप है कि पति ने दहेज में बुलेट बाइक की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की। 
विज्ञापन


विरोध करने पर ससुरालियों ने भी उसकी पिटाई की और फिर उसे मायके छोड़कर गए। 15 दिसंबर की शाम पति अपने पिता, भाई व एक अन्य व्यक्ति के साथ मायके आया। परिजनों ने पति को 40    हजार रुपये चेक और नौ हजार रुपये नगद दिए। पति तब भी एक लाख पांच हजार रुपये की मांग करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसों का इंतजाम न होने की बात कहने पर पति ने उसके साथ मारपीट की आैर तीन बार तलाक बोलकर उसे तलाक दे दिया और चला गया। मंगलवार को पीड़िता परिजनों के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंची उसके साथ चौधरी इस्तकार, खुर्शीद, इंतजार, सैयारा, नसीम मुस्तकीम, रिहान, वरीसा, नफीसा सहित परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed