{"_id":"6ad7bd02823a9936ff044a0a","slug":"bus-collides-with-tractor-trolley-on-expressway-12-passengers-injured-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-186312-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बस, 12 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बस, 12 यात्री घायल
Wed, 21 Oct 2026 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
नागल। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर लखनौर फ्लाईओवर के निकट सोमवार आधी रात आगे चल रही लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार आठ महिलाओं समेत 12 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
देहरादून डिपो की रोडवेज बस सोमवार रात देहरादून से दिल्ली जा रही थी। बस में करीब 39 यात्री सवार थे। सोमवार आधी रात जब बस दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर लखनौर फ्लाईओवर के ऊपर पहुंची, तभी आगे चल रही पॉपुलर की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी पीछे से टक्कर हो गई। हादसे में देहरादून निवासी दीक्षा, सोनीपत निवासी रागिनी रावल और कोमल रावल, गुरुग्राम निवासी पारस तथा दिल्ली निवासी अर्चना, लक्की, विद्या, नीतू, अमित, पल्लवी, महादेव और सुगंध घायल हो गए। सीओ देवबंद अमित सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बता दें, कि तीन दिन पहले भी एक्सप्रेसवे पर नागल क्षेत्र में ही आगरा निवासी युवकों की थार गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन दोस्तों की मौत हो गई थी।