फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nkud, Behat seat BSP stakes

नकुड़, बेहट सीट पर बसपा की प्रतिष्ठा दांव पर

Sun, 16 Oct 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 16 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में विधानसभा चुनाव 2017 में बहुजन समाज पार्टी के लिए अपनी साख बचाना ही बहुत बढ़ी चुनौती बन गई है। 2012 के चुनाव में 7 में से 4 सीटें हासिल करने वाली बसपा के नकुड़ एवं बेहट में जीत दिलाने वाले दो दिग्गजों के चले जाने के बाद बसपा अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए सीट जिताऊ चेहरे की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन

बसपा ने 2012 के विधानसभा चुनाव में चार सीटों बेहट, नकुड़, रामपुर मनिहारन एवं सहारनपुर देहात सीट पर कब्जा किया था, लेकिन पिछले एक माह के दौरान हुए उलटफेर ने बसपा की स्थिति को भी बदल डाला। बेहट के बसपा से जीते विधायक महावीर राणा अब भाजपा का झंडा थाम चुके हैं, जबकि नकुड़ के बसपा विधायक धर्मसिंह सैनी भी बसपा को छोड़कर भाजपा में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

दो जीते हुए विधायकों के जाने के बाद बसपा का वर्चस्व हिलता नजर आने लगा है। बसपा अब अपनी इन दोनों सीटों को बचाने के साथ, जिले में अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए फिर सोशल इंजीनियरिंग का सहारा लेने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है इन दोनों ही सीटों पर बसपा मुस्लिम चेहरों को सामने ला सकती है। सहारनपुर देहात में भी मुस्लिम प्रत्याशी उतारे जाने की तैयारी है। यहां के बसपा विधायक जगपाल को इस बार विधान परिषद भेजा जा सकता है। बसपा की मुसीबत सिर्फ यहीं खत्म नहीं होतीं, इन सीटों के लिए बसपा जिन जिताऊ उम्मीदवार की तलाश कर रही है, फिलहाल तो एक दो ही चेहरे हैं। ऐसे देखना होगा कि बसपा किसी दूसरे दल के मजबूत नेता को भी हाथी की सवारी कराएगी या फिर अपनों में ही जीत के मोहरे की तलाश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed