फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nitin Nabin Holds Meetings with Former and Current BJP Leaders, Discusses Roadmap for 2027 Elections

सहारनपुर: पुराने अनुभव और नई टीम के साथ नितिन नवीन ने किया मंथन, 2027 के चुनाव को लेकर तैयार किया रोडमैप

Tue, 22 Sep 2026 03:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 22 Sep 2026 03:14 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सहारनपुर में पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 2027 के चुनाव को लेकर मंथन किया। इसके बाद वह ओजपुरा पहुंचे और रविदास मंदिर में पूजन किया।

विज्ञापन
Nitin Nabin Holds Meetings with Former and Current BJP Leaders, Discusses Roadmap for 2027 Elections
सहारनपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पुराने अनुभव और नई टीम के साथ करीब ढाई घंटे तक मंथन किया। अंबाला रोड स्थित रिसॉर्ट में हुई दो अलग-अलग बैठकों में पश्चिमी यूपी के पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के साथ 2027 के चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद नितिन नवीन ओजपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने रविदास मंदिर में पूजन किया और दलित कार्यकर्ता के घर भोजन किया।

विज्ञापन




सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित रिसॉर्ट में पहुंचने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सबसे पहले पश्चिमी यूपी के पूर्व जनप्रतिनिधियों और पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। करीब दो घंटे चली बैठक में उनके राजनीतिक अनुभव और आपसी तालमेल को लेकर मंथन किया गया। इसके साथ ही 2027 के चुनाव को लेकर रोडमैप तैयार करने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सियासत: इकरा हसन का बड़ा बयान, कहा-प्रदेश में भाजपा को सपा ही हरा सकती है, कांग्रेस कुछ नहीं कर पाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ दूसरी बैठक
पहली बैठक के बाद नितिन नवीन ने करीब आधे घंटे तक दूसरी बैठक की। इसमें वर्तमान जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में 2027 के चुनाव को लेकर चर्चा की गई। टिकट के संभावित दावेदारों की स्थिति को भी भांपने की कोशिश की गई। दोनों बैठकों के दौरान मीडिया की एंट्री पर प्रतिबंध रहा। 

ओजपुरा में रविदास मंदिर में किया पूजन
दूसरी बैठक समाप्त होने के बाद नितिन नवीन ओजपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने रविदास मंदिर में पूजन किया। इसके बाद वह एक अनुसूचित जाति के कार्यकर्ता के घर पहुंचे और वहां भोजन किया। इसके बाद नितिन नवीन अपने काफिले के साथ दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

पहले माफिया के नाम से जाना जाता था प्रदेश, अब विकास यहां की पहचान : नितिन नवीन
नितिन नवीन ने कहा कि जिस प्रदेश को पहले माफिया के नाम से जाना जाता था, आज वही प्रदेश युवाओं के लिए सेमीकंडक्टर और एआई के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज का उत्तर प्रदेश अपने विकास, एक्सप्रेसवे और नए आयामों के लिए जाना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मिसाइल का निर्माण हो रहा है, जो नए उत्तर प्रदेश की पहचान है और प्रदेश की जनता को गौरवान्वित करता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed