फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   NEET UG will be held at 11 centres today, 5,024 candidates will appear

Saharanpur News: नीट यूजी 11 केंद्रों पर आज, 5,024 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sun, 04 May 2025 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
NEET UG will be held at 11 centres today, 5,024 candidates will appear

विज्ञापन
सहारनपुर। नीट यूजी-2025 (नेशनल इलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) आज 11 केंद्रों पर होगी। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन के स्तर से कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा एक ही पाली में होगी, जो दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। यानी प्रश्नपत्र को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को तीन घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा। चार मजिस्ट्रेट आरक्षित श्रेणी में रखे गए हैं। जिला अधिकारी ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट तथा उप जिला अधिकारी सदर और नकुड़ अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों का औचक भ्रमण कर व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे।
सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा, साथ ही परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास कोई भी साइबर कैफे और फोटो स्टेट की दुकान नहीं खुलेगी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed