फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   National Kisan Morcha activists protest

राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Sat, 16 Jan 2021 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
National Kisan Morcha activists protest
राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन

सहारनपुर। नए कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भी धरना दिया। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानून पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाए गए हैं।

शनिवार को रामलीला मैदान में आयोजित धरने में जिलाध्यक्ष चौधरी विकास सिंह ने कहा कि नई आवश्यक वस्तु अधिनियम 2020 से पूंजीपतियों को खाद्यान्न की जमाखोरी करने की छूट मिल गई है। इसका सीधा असर गरीब आदमी की रोटी पर पड़ना तय है। उन्होंने कहा कि नए कानूनों में फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने की गारंटी का प्रावधान नहीं होने से किसान बर्बाद हो जाएंगे। इसको लेकर मोर्चा के कार्यकर्ता लगातार धरना दे रहे हैं। इस दौरान प्रतिभा बर्मन, मोहकम सिंह, सौवीर सिंह, ईश्वरचंद, इसम सिंह गौतम, शीला मौर्य, महेश कुमार त्यागी, जसवीर सिंह गौतम, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed