फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   National Highway 73 submerged due to heavy rain

भारी बरसात के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 73 हुआ जलमग्न

Fri, 21 Aug 2020 03:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
National Highway 73 submerged due to heavy rain
राजमार्ग 73 हुए जलभराव के बीच से होकर जाते वाहन। - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। रुड़की- पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग 73 सरसावा के बीच से गुजर रहा है। इसके किनारे सरसावा पालिका करोड़ों रुपये से विकास कार्य करवा रही है, लेकिन ठेकेदारों की कार्य की खराब गुणवत्ता ने नगरवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। बरसात के मौसम में राष्ट्रीय राजमार्ग 73 पानी से बनती नहर जैसा रूप ले लेता है। इसके बाद सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ने से नगर में जाम की स्थिति बन जाती है। सरसावा के संजीव सैनी, धर्मपाल सिंह, चौधरी ठाट सिंह, हाजी मसूद, अनुज शर्मा, नरेश जैन, जोगेंद्र राणा, सुनील राणा, जसपाल सिंह, रवि चौधरी, अनिल कुमार, अजय चौधरी आदि ने डीएम के सरकारी सीयूजी मोबाइल नंबर पर अंबाला रोड की सूरत ए हाल की एक वीडियो बनाकर भेजा और नगर पालिका प्रशासन की ढिलाई की शिकायत की है। इस संबंध में सरसावा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सरोज ने कहा वह मामले को दिखवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed