फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Names of eight percent female and seven percent male voters removed

Saharanpur News: आठ फीसदी महिला तो सात फीसदी पुरुष वोटरों के हटे नाम

Sat, 10 Jan 2026 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 10 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Names of eight percent female and seven percent male voters removed
सहारनपुर। एसआईआर अभियान के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो गई है। सूची से सबसे अधिक महिला वोटरों के नाम हटे हैं। एसआईआर शुरू होने से पहले पुरुष 13.94 लाख तो महिला वोटरों की संख्या 12.48 लाख थी। एसआईआर के बाद महिला वोटर आठ फीसदी तो पुरुष वोटरों के सात फीसदी वोट कटे हैं।
विज्ञापन

जिले की सातों विधानसभा सीटों पर 27 अक्तूबर 2025 को 26.42 लाख वोटर थे। अभियान के बाद 4.32 लाख वोटर जो एएसडी सूची में शामिल थे। उन्हें हटाया गया है। सातों विधानसभाओं में छह जनवरी को जारी ड्राफ्ट सूची में पुरुष वोटर 11.99 लाख और महिला वोटरों की संख्या 10.10 लाख रह गई है। अभियान में 1.94 पुरुष और 2.37 लाख महिला वोटर कटे हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर 59,698 महिला वोटर सूची से हटाए गए हैं। इसके बाद देहात विधानसभा सीट पर 36,499 महिला वोटरों के नाम सूची से हटे हैं। जहां तक पुरुष वोटरों की बात है तो नगर विधानसभा सीट पर ही 56,336 वोटर हटे हैं। सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर हर चौथा वोटर ड्राफ्ट सूची से बाहर हुआ है। एसआईआर अभियान में लगे अधिकारियों के अनुसार महिला वोटरों के अधिक तादाद में नाम कटने का सबसे बड़ा कारण शादी के बाद अन्य विधानसभाओं में जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से अनुपस्थित होना या अन्य स्थानों पर भी मतों का होना है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में सातों विधानसभाओं में कुल 71.41 फीसदी मत पड़े थे। इसमें महिला वोटरों का प्रतिशत 70.49 फीसदी और पुरुष वोट का प्रतिशत 72.23 फीसदी रहा था, जबकि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में पुरुषों से अधिक महिला वोटरों ने घर से लेकर निकलकर मतदान किया था।

इस चुनाव में पुरुषों ने 72.87 फीसदी तो महिलाओं ने 73.34 फीसदी मत डाले थे। विधानसभा चुनावों में साल भर का समय है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि महिला वोट कटने का सबसे अधिक नुकसान किस राजनीतिक दल को होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed