फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nagalmafi village road built overnight ahead of CM's arrival.

Saharanpur News: सीएम के आगमन से रातों-रात बनी नागलमाफी गांव की सड़क

Sun, 15 Mar 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 15 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Nagalmafi village road built overnight ahead of CM's arrival.
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नागल माफी में सड़क किनारे बनी फुटपाथ पर पेंट करते मजदूर। संवाद
बेहट(सहारनपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी आगमन से पहले नागलमाफी गांव में रातों-रात सड़क बना दी गई। अफसरों के निर्देशन में 1500 सफाई कर्मचारियों ने सफाई व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी। मंदिर जाते वक्त शाकंभरी खोल में मुख्यमंत्री को कार में सफर के दौरान झटका न लगे इसके लिए रात में ही एक किमी लंबे हिस्से में कोरसेंट डालकर अस्थायी कच्ची सड़क का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन

गांव भागूवाला स्थित पर्यटन विभाग के निर्माणाधीन भवन से लेकर सिद्धपीठ तक करीब तीन किमी के क्षेत्र में सड़कें, फुटपाथ, भूरादेव व शाकंभरी देवी मंदिर तक सब कुछ एक ही रात में चमका दिया गया। नागलमाफी में शाकंभरी कॉरिडोर के तहत बनाई गई फुटपाथ पर रात में ही रंगाई पुताई का कार्य कराया गया, जो शनिवार की दोपहर तक किया गया। इसके अलावा कई दिन से धीमी गति से चल रहा सड़क किनारे इंटरलॉकिंग का कार्य भी रात भर में पूरा कर दिया गया।
विज्ञापन

नागलमाफी से पहले निर्माणाधीन द्वार से लेकर पेयजल परियोजना तक सड़क के दोनों ओर रात भर में इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा किया गया। द्वार के पास करीब 30 मीटर के क्षेत्र में सड़क टूटने से गहरा गड्ढा बना था। रात में इस गड्ढे को भरकर सड़क निर्माण किया गया। इसके अलावा फुटपाथ पर दोनों तरफ बनाए गए कंक्रीट के स्लैब जिनमें लगाए गए पौधे सूख गए थे। रात में नई मिट्टी डालकर इन स्लैब में पौधे रोपने का कार्य किया गया। कुल मिलाकर प्रशासन ने रात भर में सभी व्यवस्थाओं को चकाचक करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी कार्य में लगे सफाईकर्मियों में शामिल योगेंद्र ने बताया कि शुक्रवार की रात से 1500 लोग कार्य में लगे हैं। कॉरिडोर निर्माण का कार्य होने से शुक्रवार की शाम तक सिद्धपीठ में धूल उड़ रही थी, लेकिन शनिवार की सुबह सिद्धपीठ की सड़कों पर तिनका तक नजर नहीं आया। सड़क चकाचक दिखाई दे रही थी। इसे देखकर लोग बरबस ही कह उठे कि काश रोज ऐसा ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed