{"_id":"5f9da07b8ebc3e2787335e66","slug":"muslims-expressed-opposition-saharanpur-news-mrt508881724","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिमों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिमों ने जताया विरोध
विज्ञापन
साढौली कदीम। हजरत मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी किए जाने और फ्रांसीसी राष्ट्रपति द्वारा आरोपी का समर्थन किये जाने को कांग्रेसियों ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
शनिवार को कांग्रेस पार्टी के मीडिया प्रभारी हसीन राणा ने कहा है कि फ्रांस की एक मैगजीन द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का कार्टून का प्रकाशन कर समस्त मुस्लिमों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। मुसलमान अपने नबी की शान में गुस्ताख़ी बर्दाश्त नही कर सकता। उन्होंने कहा है इससे दुनिया भर के मुस्लिम में गहरा रोष पनप रहा है। भारत सरकार को चाहिए कि वह उक्त प्रकरण पर यहां रहने वाले करोड़ों मुसलमानों के जज्बात का ख्याल रखते हुए अपनी आवाज बुलंद करे और धार्मिक भावनाएं आहत करने वालों के खिलाफ यूएनओ से सख्त कानून बनवाने की शुरूआत करे।
--------