फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Murder in farm house: Four names surfaced in Shivam's murder, reward of Rs 25-25 thousand

फार्म हाउस में हत्या: शिवम की हत्या में सामने आए चार नाम, 25-25 हजार का इनाम, जमीन के टुकड़े की खातिर गई जान

Tue, 10 Feb 2026 11:32 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 10 Feb 2026 11:32 AM IST
सार

Saharanpur News: शिवालिक फार्म हाउस में प्रॉपर्टी के विवाद का निपटारा करने के लिए बुलाई बैठक में गोलियां चल गई थीं। इनमें शिवम की हत्या कर दी गई, जबकि कई लोग घायल हुए थे। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में लगी है। 

विज्ञापन
Murder in farm house: Four names surfaced in Shivam's murder, reward of Rs 25-25 thousand
शिवम की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहारीगढ़ स्थित शिवालिक फार्म में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हुए शिवम हत्याकांड में पुलिस ने चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नामजद आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

 

Murder in farm house: Four names surfaced in Shivam's murder, reward of Rs 25-25 thousand
इसी प्लॉट के लिए शिवम की हत्या की गई। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि रविवार शाम गणेशपुर के शिवालिक फार्म हाउस में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इसमें नागल क्षेत्र के गांव साधारणसिर निवासी शिवम की मौत हो गई थी, जबकि गाजियाबाद निवासी योगेंद्र और बड़ौत के रहने वाले मनीष घायल हुए थे। घायलों का उपचार चल रहा है। घटना के बाद एसएसपी अभिनंदन सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Murder in farm house: Four names surfaced in Shivam's murder, reward of Rs 25-25 thousand
इसी फार्म हाउस में शिवम की हत्या की गई। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मृतक के पिता प्रदीप कुमार की तहरीर पर विकास उर्फ विक्की निवासी रणखंडी थाना देवबंद, शक्ति ठाकुर और विक्रांत ठाकुर निवासी ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून, सुनील वर्मा निवासी सेवला कला दून एन्क्लेव कॉलोनी देहरादून और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
 
विज्ञापन

नामजद आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी रख दिया है। उधर, शिवालिक फार्म में गोलीकांड की घटना के बाद पीड़ित ने दावा किया था कि करीब 300 राउंड फायरिंग हुई हैं, लेकिन मौके से पुलिस को 15 से 20 खोखे ही बरामद हुए हैं।
 

गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद शिवम का शव गांव पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। शिवम किसान परिवार से था। परिजनों के अनुसार शिवम का पहली पत्नी से तलाक हो चुका था, जिसके बाद उसने मुजफ्फरनगर के गांव जसोई नगला में दूसरी शादी की थी। शादी को लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद उसके कोई संतान नहीं थी। रविवार को शिवम गांव के कुछ लोगों के साथ मुजफ्फरनगर गया था। परिजनों का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि वह किन परिस्थितियों में बीच रास्ते में अन्य गांव के युवकों के साथ चला गया। इसके बाद उन्हें केवल बिहारीगढ़ में जमीन के विवाद के दौरान हुई फायरिंग में उसकी मौत होने की ही सूचना मिली।
 

ये बोले एसपी
शिवम की हत्या के मामले में चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नामजद आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
- सागर जैन, एसपी देहात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed