{"_id":"5fd112088ebc3e3b566993ef","slug":"murder-ends-the-love-story-saharanpur-news-mrt514829149","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या पर जाकर हुआ प्रेम कहानी का अंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या पर जाकर हुआ प्रेम कहानी का अंत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या पर जाकर हुआ प्रेम कहानी का अंत
गंगोह। मोहसिन और रुखसार की प्रेम कहानी का अंत बहुत दुखद हुआ। किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि जो एक-दूसरे को पाने के लिए परिवार और समाज से लड़कर कोर्ट मैरिज कर रहे हैं, वे एक दिन एक-दूसरे के दुश्मन बन जाएंगे।
दरअसल, शामली जिले के कैराना क्षेत्र के गांव बराला निवासी मोहसिन का गांव आलमपुर में अपनी दो बहनों के यहां आना-जाना था। गांव में उसकी मुलाकात रुखसार से हुई। दोनों का मिलना-जुलना बढ़ा तो प्रेम हो गया। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन परिवार और समाज के कुछ लोग तैयार नहीं थे। इस पर रुखसार और मोहसिन ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के दो साल बाद ही दोनों में मतभेद हुआ और रुखसार ने अपने घर का रुख कर लिया। एक साल से वह अपने मायके में रह रही थी। रुखसार ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ गंगोह कोतवाली में तीन तलाक समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
दरवाजा तोड़ा, ग्रामीणों पर भी चलाई गोली
बुधवार सुबह जब रुखसार अपने घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी, तब उसके परिजन बाहर गए थे। सिर्फ मां मलीबा ही वहां मौजूद थी। इसी बीच मोहसिन और उसके साथी पहुंचे और गोलियां बरसा दीं। मलीबा ने बेटी को बचाने के लिए बहादुरी दिखाते हुए उसे एक कमरे में बंद कर दिया, लेकिन मोहसिन और उसके साथी फायरिंग करते रहे। मोहसिन ने उस कमरे का दरवाजा भी तोड़ डाला, जिसके बाद कमरे में घुसकर रुखसार की हत्या कर दी। जब ग्रामीण मौके पर इकट्ठा होने लगे तो उन पर भी करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई। ग्रामीणों ने बताया कि मोहसिन और उसके साथियों ने जिस तरह गोलियां चलाईं, उससे लग रहा था कि जो भी सामने आएगा, उसकी हत्या करने की ठान रखी थी।