फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal elections: 2765 employees will conduct voting

नगर निगम चुनाव : 2765 कर्मचारी कराएंगे मतदान

Tue, 02 May 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 02 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: 2765 employees will conduct voting
सहारनपुर। नगरीय निकाय चुनावों में मतदान की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर निगम में मतदान के लिए 553 मतदान स्थल बनाए गए हैं। प्रत्येक मतदान स्थल पर एक पीठासीन अधिकारी सहित पांच कर्मचारी तैनात रहेंगे। इनके अलावा दस प्रतिशत कर्मचारी अतिरिक्त रहेंगे। नगर निगम चुनाव में मतदान कराने के लिए 2765 कर्मचारी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम चुनाव में 621450 मतदाताओं के लिए 553 मतदान स्थल बनाए गए हैं। प्रत्येक मतदान स्थल पर पांच कर्मचारी तैनात रहेंगे। इनमें एक पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी, तृतीय मतदान अधिकारी और चतुर्थ मतदान अधिकारी शामिल होंगे। मतदान के लिए 2765 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इनके अलावा 271 कर्मचारियों को अतिरिक्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मतदान कर्मचारियों को मतदान स्थल तक पहुंचाने के लिए 125 वाहनों का प्रयोग किया जाएगा। इनमें 112 बड़ी बसें और 13 मिनी बसें शामिल होंगी। इनके अलावा दो बसों को आरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed