फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal Corporation planted 3,700 saplings in Shakambhari Vihar

नगर निगम ने शाकंभरी विहार में 3,700 पौधों का रोपण किया

Tue, 05 Jul 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation planted 3,700 saplings in Shakambhari Vihar
शाकुंभरी विहार में पौधारोपण करते मेयर संजीव वालिया व नगरायुक्त गजल भारद्वाज व पार्षदगण - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर को हरा भरा बनाने के लिए नगर निगम ने मंगलवार को वृहद पौधरोपण किया। शाकंभरी विहार कॉलोनी के पास खाली पड़े भूखंड पर मियावाकी वन की स्थापना के लिए 3,700 पौधे लगाए गए। महापौर संजीव वालिया और नगर आयुक्त गजल भारद्वाज ने खुद पौधे लगाकर अभियान की शुरूआत की। पौधरोपण कार्यक्रम में पार्षद भी शामिल हुए।
विज्ञापन

जिन पौधों का रोपण किया गया उनमें अमरूद, आंवला, गुटेल, कंजी, अर्जुन, सागौन, जामुन, सिल्वर, जमोया, पीपल आदि शामिल रहे। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि पेड़ों का कटान लगातार हो रहा है, जिसकी वजह से प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व बनता है कि अधिक से अधिक पौधरोपण करें। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने बच्चों को शुद्ध वातावरण देना चाहते हैं तो हमें पेड़ लगाने और बचाने होंगे। उद्यान प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि शाकंभरी विहार में विभिन्न प्रजातियों के 3,700 पौधे लगाए गए हैं। यहां मियावाकी वन तैयार किया जाना है। इसके लिए और पौधे लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में उप सभापति कंवन धवन, पार्षद कार्तिक चौहान, पिंकी गुप्ता, ज्योति अग्रवाल, नितिन सिंघल, मान सिंह जैन, विजय कालड़ा के अलावा अपर नगरायुक्त राजेश यादव, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी, उद्यान प्रभारी दिनेश यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र धवन, भाजपा नेता किशोर शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल व चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed