फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mumbai Case: Saharanpur police have arrested Ramesh Nagpal in case of 69 crores fraud

आखिर कसा शिकंजा: 69 करोड़ की धोखाधड़ी में दबोचा गया रमेश नागपाल, बेटे के फार्म हाऊस पर चला था बुलडोजर

Tue, 20 Jun 2023 08:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 20 Jun 2023 08:29 PM IST
सार

Saharanpur News : पुलिस ने 69 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में रमेश नागपाल को गिरफ्तार किया है। इससे पहले बेटा सन्नी नागपाल गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Mumbai Case: Saharanpur police have arrested Ramesh Nagpal in case of 69 crores fraud
धोखाधड़ी का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड मुंबई की फ्रैंचायजी लेने के नाम पर 69 करोड़ 17 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में सन्नी नागपाल के पिता रमेश नागपाल को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। रमेश नागपाल दोष सिद्ध आरोपी है, जिसके मुंबई अदालत ने वारंट जारी किए थे। सन्नी नागपाल चर्चित हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर कई मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन


नगर कोतवाली पुलिस ने जाफरनवाज निवासी रमेश नागपाल को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड मुंबई की फ्रैंचायजी लेने के नाम पर 69 करोड़ 17 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले मुंबई अदालत ने एक वर्ष की सजा सुनाने के साथ ही जुर्माना लगाया था। अदालत द्वारा रमेश नागपाल के वारंट जारी किए गए थे, जो सहारनपुर पुलिस को मिले। अदालत के निर्देशानुसार नगर कोतवाली पुलिस ने रमेश नागल को गिरफ्तार किया है। फिलहाल कोर्ट में पेश कर सहारनपुर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन

रमेश को भेजा जाएगा मुंबई 
पुलिस के मुताबिक, रमेश को मुंबई की अदालत में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही मुंबई की जेल में रखा जाएगा। इनके खिलाफ मुंबई में कई मामले दर्ज हैं। 

सन्नी पर दर्ज हैं कई मामले, चला था बुलडोजर, हाजी इकबाल से भी जुड़ा था नाम 
पिछले दिनों रमेश नागपाल के पुत्र सन्नी नागपाल पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। एक व्यक्ति से मारपीट करने के मामले में थाना जनकपुरी पुलिस ने सन्नी नागपाल को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही उस पर लोगों की संपत्ति कब्जाने के आरोप भी लगे थे। पुलिस-प्रशासन ने सन्नी नागपाल के जनता रोड स्थित फार्म हाऊस पर बुलडोजर भी चलाया था। सन्नी नागपाल का नाम खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाला से भी जुड़ा था। एसआईटी ने हाजी इकबाल के साथी सनी नागपाल पर भी शिकंजा कसा था। 

यह भी पढ़ें: बिजनौर में हादसा: सिपाही की मौत से मचा कोहराम, बेटी के सिर से उठा पिता का साया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

एसआईटी की जांच में पता लगा था कि सनी नागपाल के नाम कई जगहों पर हाजी इकबाल की कृषि भूमि है। एसआईटी को कॉल डिटेल के आधार पर कई साक्ष्य मिले हैं। तत्कालीन एसएसपी आकाश तोमर ने खुद मामलों की मॉनिटरिंग की थी। इसके अलावा सन्नी नागपाल पर रंगदारी मांगने का मामला भी दर्ज हुआ था। पुलिस के मुताबिक, मुंबई में सन्नी नागपाल कई करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोपी है। पुलिस के अनुसार, सन्नी नागपाल नगर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। 

यह भी पढ़ें: UP: ऐतिहासिक स्थानों के बदले जाएंगे नाम, निगम की बैठक में प्रस्ताव पास, जानिए- बेगमपुल-ईव्ज चौराहे के नए नाम

मुंबई अदालत ने रमेश नागपाल के वारंट जारी किए थे। इसके आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने रमेश नागपाल को गिरफ्तार किया है। - अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed