फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Multipurpose hub will be built in Biharigarh on the state border

प्रदेश की सीमा पर बिहारीगढ़ में बनेगा बहुउद्देशीय हब

Thu, 17 Nov 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Multipurpose hub will be built in Biharigarh on the state border
बिहारीगढ़ में बनाए जाने वाले बहुउद्देशीय हब के लिए चिन्हित की गई जमीन का निरीक्षण करते सीडीओ विज? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। देहरादून हाईवे पर उत्तराखंड सीमा पर स्थित बिहारीगढ़ में बहुउद्देशीय हब बनाया जाएगा। इसके लिए 61 एकड़ भूमि को चिन्ह्ति की गई है। इसमें से तीन एकड़ भूमि में 10 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक अंतरराज्यीय बस अड्डा बनेगा। साथ ही एक अस्पताल, मंडी समिति की ओर से बाजार और टूरिज्म विभाग की ओर से होटल और रेस्टोरेंट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर प्रदेश की सीमा पर बहुउद्देशीय हब बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रदेश के दस जनपदों का चयन किया गया है, जिनमें सहारनपुर भी शामिल है। इस परियोजना के नोडल अधिकारी सीडीओ विजय कुुमार ने एसडीएम बेहट दीपक कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रेम सिंह समेत अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को बहुउद्देशीय हब के लिए प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

ये सुविधाएं दी जाएगी
बहुउद्देशीय हब में पड़ोसी देशों और राज्यों से आने-जाने वाले पर्यटकों एवं यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक बस स्टैंड बनाया जाएगा। यहां पर प्रदेश की अच्छी छवि बनाने और यात्रियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हॉस्पिटल, स्कूल, बाजार, किसान मंडी, मनोरंजन की सुविधाएं, विश्राम के लिए होटल, रेस्टोरेंट भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भव्य स्वागत द्वार भी बनेगा
-जनपद की सीमा पर बिहारीगढ़ के पास ही भव्य स्वागत द्वार का भी निर्माण किया जाएगा और इस पर प्रदेश की संस्कृति को दर्शाती तस्वीरें भी लगाई जाएंगी। द्वार ऐसा होगा कि देखते ही पता चल जाएगा कि उत्तर प्रदेश की सीमा में आ गए है। साथ ही मार्गों पर भी दोनों ओर प्रदेश की संस्कृति को दर्शाते हुए खंभे भी लगाए जाएंगे।
प्रदेश में इन जनपदों को हुआ चयन
सीमा जनपद चयनित मार्ग
1-नेपाल सिद्यार्थनगर लुंबिनी-नौगढ़-बांसी-सिद्यार्थनगर
2-नेपाल महाराजगंज सोनौली- नौतनवा-गोरखपुर
3- नेपाल बहराईच बाराबंकी- बहराईच-नानपारा-रूपईडीहा
4- बिहार चंदौली दिल्ली-कोलकाता जीटी रोड
5- बिहार कुशीनगर लखनऊ-गोरखपुर- गोपालगंज-मुजफ्फरपुर
6-मध्य प्रदेश चित्रकूट सतना-चित्रकूट-कर्वी
7- मध्य प्रदेश सोनभद्र वाराणसी-शक्तिनगर
8- उत्तराखंड सहारनपुर सहारनपुर-देहरादून हाईवे 72ए
9- उत्तराखंड बिजनौर मेरठ-पौड़ी- नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग
10- राजस्थान मथुरा मथुरा-भरतपुर एनएच-530 बी
पांच एकड़ जमीन की मांग
- बिहारीगढ़ में बहुउद्देशीय हब के लिए चिन्हित की गई 61 एकड भूमि में से आधुनिक अंतरराज्यीय बस स्टैंड के लिए तीन एकड जमीन आरक्षित की गई है। इसे और अधिक विस्तार देने के लिए हमने जिला प्रशासन से तीन के बजाए पांच एकड़ जमीन की मांग की है।
अनिल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम, सहारनपुर
वर्जन-
- शासन ने दस जनपदों की सीमा पर बहु्उद्देशीय हब के निर्माण की योजना बनाई है। जिसमें जनपद सहारनपुर भी शामिल है। संबंधित विभागीय अधिकारियों को भूमि का आकलन करने और कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए है।

- विजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, सहारनपुर

बिहारीगढ़ में बनाए जाने वाले बहुउद्देशीय हब के लिए चिन्हित की गई जमीन का निरीक्षण करते सीडीओ विज?

बिहारीगढ़ में बनाए जाने वाले बहुउद्देशीय हब के लिए चिन्हित की गई जमीन का निरीक्षण करते सीडीओ विज?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed