Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Married woman strangled to death; she wanted to end the relationship for the sake of 'another man'

सहारनपुर: शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, किसी और की खातिर खत्म करना चाहती थी आठ साल का रिश्ता; प्रेमी गिरफ्तार

Fri, 06 Nov 2026 06:21 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 06 Nov 2026 06:21 PM IST
सार

गांव माधोपुर में प्रियंका का शव उसके ही घर में मिला था। जांच में रोहित उर्फ बुद्धू का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो मामला खुल गया। रोहित ने गला दबाकर प्रियंका की हत्या की थी। प्रियंका का पति शामली में नौकरी करता है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Married woman strangled to death; she wanted to end the relationship for the sake of 'another man'
गिरफ्तार प्रेमी रोहित उर्फ बुद्धू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीतरों थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में हुई प्रियंका की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्याकांड को उसके प्रेमी रोहित उर्फ बुद्धू ने अंजाम दिया था। प्रियंका किसी दूसरे युवक से बात करती थी, जो उसके प्रेमी को पसंद नहीं था। इसलिए मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पुलिस लाइन में एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि 29 अक्तूबर को गांव माधोपुर निवासी प्रियंका का शव उसी के घर में मिला था। शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। प्रियंका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण मुंह दबाकर सांस रोकने से हत्या किया जाना सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। कई लोगों से पूछताछ की गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान परिवार के सदस्यों से पूछताछ में रोहित उर्फ बुद्धू का नाम सामने आया। पुलिस को पता चला कि आरोपी घटना वाले दिन प्रियंका के घर आया था। दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक सचिन पूनिया ने टीम के साथ नानौता-तीतरों मार्ग से रोहित उर्फ बुद्धू निवासी माधोपुर को गिरफ्तार कर लिया। प्रियंका का पति रामफल शामली में नौकरी करता है।
विज्ञापन

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रोहित और प्रियंका के बीच करीब आठ साल से बातचीत थी। कई बार ब्याज पर रुपये लेकर प्रियंका को दिए। आरोपी रोहित ने बताया कि अब प्रियंका किसी अन्य युवक से बातचीत करने लगी थी। उसे कई बार समझाया और बात करने से मना किया। इसके बावजूद उसने बात नहीं मानी। 29 अक्तूबर को प्रियंका के घर पहुंचा। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी भी हुई। प्रियंका ने साफ कह दिया था कि वह अब उससे बात नहीं करेगी। यह बात उसे बर्दाश्त नहीं हुई। उसने प्रियंका का मुंह दबाकर हत्या कर दी। दोनों के बीच करीब तीन माह से मनमुटाव चल रहा था।

ये भी देखें...
सहारनपुर: रिटायर्ड सीओ और इंस्पेक्टर को 20 साल की सजा, ढाई माह की गर्भवती से किया था सामूहिक दुष्कर्म


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed