Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Retired CO and inspector sentenced to 20 years in prison for the gang-rape of a woman

सहारनपुर: रिटायर्ड सीओ और इंस्पेक्टर को 20 साल की सजा, ढाई माह की गर्भवती से किया था सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 06 Nov 2026 06:04 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 06 Nov 2026 06:04 PM IST
सार

रिटायर्ड सीओ बृजमोहन यादव और इंस्पेक्टर वेगपाल उर्फ वेदपाल समेत चार आरोपियों ने विवाहिता के पति को जेल भेज दिया था। उसके बाद थाने के सरकारी आवास में चारों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता को 11 साल बाद इंसाफ मिला है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Retired CO and inspector sentenced to 20 years in prison for the gang-rape of a woman
ब्रजमोहन यादव और वेगपाल मुंह ढंके हुए कचहरी में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए रिटायर्ड सीओ व 2015 में देवबंद थाने के इंचार्ज रहे बृजमोहन यादव और इंस्पेक्टर वेगपाल उर्फ वेदपाल को फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय प्रबोध कुमार वर्मा की अदालत 20-20 साल की सजा सुनाई है। दोषियों पर 1.20-1.20 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अदालत ने कहा कि दोषी दुष्कर्म के जरिये महिला की आत्मा को मलिन एवं अशुद्ध कर देता है। अपराध महिला की आत्मा को झकझोर देता है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

अदालत ने बृहस्पतिवार को सुनवाई के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराया था। इसके बाद शुक्रवार को सजा के मामले पर सुनवाई हुई। दोनों दोषियों को करीब तीन बजे जिला कारागार से अदालत परिसर में लाया गया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिसबल तैनात रहा। दोनों दोषियों के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत में सजा के प्रश्न पर दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें रखी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने दोषियों की अधिक उम्र का हवाला दिया। साथ ही परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी होने के चलते कम से कम सजा दिए जाने की प्रार्थना की। अभियोजन पक्ष ने अपनी दलील में कहा कि दोषियों का कृत्य अमानवीय है। दोषियों ने लोकसेवक पद पर रहते हुए सेवाकाल के दौरान थाने में बने आवास में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन

पीड़िता घटना के समय ढाई माह की गर्भवती थी। मामले की सुनवाई भी उच्च न्यायालय के आदेश के बाद हुई। उन्होंने अधिक से अधिक सजा दिए जाने की दलील रखी। अदालत ने पत्रावलियों पर आए साक्ष्यों और गवाहों को सुनने के बाद दोषी पुलिसकर्मियों को सजा सुनाई है।

यह था मामला
29 जुलाई 2015 को देवबंद थाना पुलिस ने पीड़िता के पति को उसके घर से हिरासत में लिया था। इसके बाद एक मामले में गिरफ्तारी दिखाकर चालान कर दिया था। पीड़िता अपनी सास और ननद के साथ चौकी पर पहुंची थी। वहां से पुलिसकर्मी उन्हें थाने लेकर गए। पीड़िता को थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन यादव के सरकारी आवास पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जबकि उसकी सास और ननद को बाहर बिठाकर रखा।

इस मामले में निरीक्षक बृजमोहन यादव, एसएसआई वेगपाल सिंह, चौकी प्रभारी पंकज धामा समेत चार लोगों पर केस दर्ज हुआ था। वेगपाल सिंह फिलहाल फिरोजाबाद में तैनात है। चौथे आरोपी की पहचान नहीं हो सकी और पंकज धामा की पत्रावली अलग चल रही है।

ये भी देखें...
दीपावली: आतिशबाजी से पहले जान लें ये खतरे, तेज धमाका छीन सकता है सुनने की क्षमता, बच्चों को रखें 7-8 मीटर दूर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed