फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Multimedia mobile banned in Darul Uloom

Saharanpur News: दारुल उलूम में मल्टीमीडिया मोबाइल बैन

Wed, 23 Apr 2025 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Multimedia mobile banned in Darul Uloom

विज्ञापन
देवबंद। इस्लामी शिक्षा के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम में छात्रों को अनुशासन में रखने के लिए प्रबंधन ने मल्टीमीडिया मोबाइल के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है। प्रबंधन का तर्क है कि छात्र उद्देश्य से न भटकें और पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाएं। इसलिए यह कदम उठाया गया है।
मंगलवार को संस्था में छात्रावास के प्रभारी मौलाना मुफ्ती अशरफ अब्बास की ओर से चस्पा आदेश पत्र में छात्रों को मल्टीमीडिया मोबाइल का इस्तेमाल न करने को कहा गया है। यदि तलाशी के दौरान किसी (नए या पुराने) छात्र के पास से मल्टीमीडिया मोबाइल बरामद होता है तो उसके खिलाफ तुरंत अखराज (नाम काटने) की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इतना ही नहीं प्रबंधन ने सख्ती बरतते हुए आदेश पत्र में यह भी कहा है कि जिस किसी के पास मोबाइल मिलेगा वह उसी का माना जाएगा, वो चाहे इस्तेमाल में हो या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे छात्रों पर कार्रवाई की जाएगी। मुफ्ती अशरफ अब्बास का कहना है कि छात्रों को अनुशासन में रखने और पढ़ाई की तरफ ध्यान आकर्षित कराने के लिए मल्टीमीडिया मोबाइल के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई गई है, जिससे छात्र जिस उद्देश्य के लिए यहां आए हैं उसे मेहनत और लगन के साथ पूरा कर सकें।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी प्रबंधन ने आदेश जारी कर मल्टीमीडिया मोबाइल के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई थी। इतना ही नहीं छात्रावास में रहने वाले छात्रों के कमरों की तलाशी दौरान बरामद हुए मोबाइलों को जब्त कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed