{"_id":"6aa06054549992dee202dd8c","slug":"msmes-are-the-strong-foundation-of-the-states-industrial-economy-rajiv-gumbar-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-183367-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसएमई प्रदेश की औद्योगिक अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव : राजीव गुंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएसएमई प्रदेश की औद्योगिक अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव : राजीव गुंबर
Wed, 09 Sep 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। आईआईए और एमएसएमई विकास कार्यालय आगरा द्वारा आयोजित दो दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम सह औद्योगिक प्रदर्शनी का मंगलवार को समापन हुआ।
नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि एमएसएमई उत्तर प्रदेश की औद्योगिक अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव है। विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय उद्योगों को नए बाजार, नए अवसर और नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने कहा कि यह आयोजन केवल प्रदर्शनी नहीं, बल्कि उद्यमियों को नए खरीदारों और बाजारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बना है।
इस दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एमएसएमई-विकास कार्यालय आगरा के सहायक निदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई इकाइयों को बड़े खरीदारों, सरकारी विभागों एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से जोड़ना रहा। सहायक निदेशक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि एमएसएमई की केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से उद्यमियों को जानकारी दी गई।
इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, आईआईए चैप्टर चेयरमैन सतीश कुमार अरोड़ा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, पूर्व चैप्टर चेयरमैन अशोक बजाज, अशोक गांधी, अनूप खन्ना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश अरोड़ा, चैप्टर सचिव अनुज कुमार जैन, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मोहन कालड़ा आदि रहे।