{"_id":"633c7349cdb9db7e9a1a6322","slug":"mp-wrote-a-letter-to-haryana-s-pwd-minister-saharanpur-news-mrt6082066124","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना नदी में पानी आने पर नहीं कटेगा जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना नदी में पानी आने पर नहीं कटेगा जनसंपर्क
विज्ञापन
गंगोह में जन समस्याएं सुनते कैराना सांसद प्रदीप चौधरी
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद ने लिखा हरियाणा के पीडब्ल्यूडी मंत्री को पत्र
गंगोह (सहारनपुर)। पिछले दिनों यमुना नदी में अधिक पानी आने से यूपी और हरियाणा का जनसंपर्क मार्ग कई दिनों तक बंद रहा। इसी मुद्दे को लेकर सांसद प्रदीप चौधरी ने हरियाणा के पीडब्ल्यूडी मंत्री को पत्र लिखा है।
गंगोह स्थित अपने कैंप कार्यालय पर कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने जन समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समाधान कराने के निर्देश दिए। पूर्व प्रधान जसवंत कश्यप, सुबोध चौधरी, इदरीश चौधरी, सुनील पांचाल, सुशील पांचाल, राजेश सिंह आदि ने सांसद के समक्ष स्टेट हाईवे की खस्ताहालत का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि हाईवे में जगह-जगह गड्ढे हैं। इससे हरियाणा और अन्य स्थानों पर आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा इस्लामनगर-फंदपुरी मार्ग, गंगोह में शहीद राजेश मार्ग, गंगोह में ही सुखेड़ी, बल्ला मजरा, महंगी, लखनौती-राजपुर मार्ग आदि सड़कों की खस्ताहाल से सांसद को अवगत कराया।
इस पर सांसद ने अधिशासी अभियंता को जल्द से जल्द इन सड़कों पर काम कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उमरपुर में बन रही पानी की टंकी पर भी युद्ध स्तर पर काम करने का निर्देश दिया। सबसे महत्वपूर्ण मामला दौलतपुर घाट पर हरियाणा की ओर नीचे में बनी पुलिया की सड़क का रहा। यमुना नदी में अधिक पानी आने से पुलिया पूरी तरह से पानी में डूब जाती है। इससे हरियाणा और यूपी राज्य का जनसंपर्क मार्ग कट जाता है। इसी समस्या के समाधान के लिए सांसद ने हरियाणा के पीडब्ल्यूडी मंत्री को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विकास राणा, नाथीराम, प्रभात राठौर, संजीव कुमार, अमिताभ गर्ग, मुन्नू चौधरी, रणधीर चौधरी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।