गंगोह (सहारनपुर)। सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि अन्नदाता किसानों की आय दोगुनी करने व खुशहाली के लिए मोदी सरकार ने कृषि बिलों को पास किया है। अब मोदी विरोधी राजनीतिक लोग किसानों को बरगलाने का काम करने में लगे हैं।
सांसद प्रदीप चौधरी ने अपने आवास पर किसानों से बात करते हुए कहा कि किसान व मजदूर हितैषी मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल किसानों को खुशहाली देने वाले हैं। उन्होंने आंदोलनरत किसानों से अड़ने के बजाय सरकार से वार्ता के रास्ते खुले रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश से निर्यात होने वाली चीनी पर मिलने वाली सब्सिडी सीधी किसानों के खाते में जाकर किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान कराने के काम आएगी। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की मूल भावना पर चल रही है। हरियाली के पट्टों् के रद्द होने पर उन में खड़े पेड़ों पर प्रशासन द्वारा रोक लगाने की किसानों की समस्या पर तहसीलदार नकुड़ से वार्ता कर किसानों की समस्याओं के अविलंब समाधान करने के निर्देश दिए। एसडीएम नकुड़ व सीओ नकुड़ से भी वार्ता कर लोगों की समस्याओं का समाधान कराया। विजेन्द्र, प्रवीण, अरविन्द, विपिन चौधरी, रामपाल सिंह, श्रवण कुमार, दीपक सैनी, राजेन्द्र आदि रहे।