{"_id":"60cf7c0c8ebc3e2e612d1d58","slug":"motivation-makes-difficult-tasks-easier-saharanpur-news-mrt543559911","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटिवेशन से आसान हो जाते हैं कठिन से कठिन कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटिवेशन से आसान हो जाते हैं कठिन से कठिन कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोरोना काल में घरों पर रहकर ऑनलाइन तरीके से शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों से संवाद के लिए बनारसी दास इंटर कॉलेज खेड़ा मुगल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने वर्चुअल बैठक की। बैठक में शामिल हुए विद्यार्थियों को मोटिवेट किया गया। पुरातन छात्रों को भी बैठक से जोड़ा गया, जिनसे समय-समय पर विद्यालय आकर विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करने की अपील की गई।
प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने मौजूदा 12 वीं के विद्यार्थियों के घर पर रहते हुए भी शिक्षा खासकर अपने विषयों के साथ जुड़े रहने के लिए नियमित रूप से अध्ययन करने को कहा। उन्होंने विद्यार्थियों को कठिन से कठिन कार्यों को बेहतर तरीके से करने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि मोटिवेशन एक ऐसी चीज है, जो कठिन से कठिन कार्यों को आसान बनाती है। पुरातन विद्यार्थी सभा के मनोनीत सचिव अम्ब्रीश कुमार ने बैठक से जुड़े पुरातन विद्यार्थियों से अपील की कि वह जब भी छुट्टियों में अपने गांव अपने घर आएं तो विद्यालय जरूर आएं और मौजूदा विद्यार्थियों को बेहतर करियर बनाने के लिए अपने अनुभवों को साझा करें। पुरातन विद्यार्थियों में अमित, अंकित खरे, अनूप सिंह, पप्पू, कपिल, मंजीत, ऋतु, सचिन, सोविंद, रघुवीर धीमान, आशीष वर्मा, पोपिन, दिग्विजय आदि शामिल हुए और उन्होंने अपनी बात भी रखी। शिक्षकों में सत्येंद्र चौहान, रीता रानी, दिनेश कुमार, बालेन्द्र कुमार, अंकुर राजपूत, विजयपाल सिंह, ममता, पूनम, शालू, अमित आदि ने संबोधन किया।