फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mother Shakambhari's blessings to the land of Saharanpur

Saharanpur News: सहारनपुर की धरा को मां शाकंभरी का आशीर्वाद, भाग्यशाली हूं जो यहां आया

Mon, 28 Nov 2022 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Mother Shakambhari's blessings to the land of Saharanpur
जनमंच में पंडित विशंभर सिंह द्घार के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व राष्ट्रपति रामना? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि पूरे विश्व को योग भारत की देन है। सहारनपुर की धरा को मां शाकंभरी का आशीर्वाद है। आज यहां आकर मैं खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। राष्ट्रपति के रूप में जब भी पद्मश्री भारत भूषण से मिला तो यहां आने की इच्छा व्यक्त की, जो आज पूरी हुई है।
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जनमंच प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समाजसेवी पंडित विश्वंभर सिंह के नाम पर बने द्वार और सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया योग को अपना रही है। कम्युनिस्ट देशों, जहां योग का प्रचलन नहीं था, वहां भी योग को पसंद किया जा रहा है। पूरे विश्व को योग भारत की देन है। उन्होंने 21 वर्ष की आयु में मोक्षायतन योग संस्थान की स्थापना करने तथा 39 साल की उम्र में योग के क्षेत्र में पहला पद्मश्री पाने पर भारत भूषण की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश उनका गृह राज्य है। बीते सात साल से उत्तर प्रदेश में नहीं आए थे, लेकिन देर आए दुरुस्त आए। वह जब भी उत्तर प्रदेश में आते हैं तो गहरी संवेदनाएं लेकर आते हैं। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रगान की धुन पर कुछ लोगों के चुप खड़े रहने को नोटिस किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान केवल सुनने की चीज नहीं है, जब भी राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े हों तो उसे गाएं भी। उन्होंने यह भी सीख दी कि मनुष्य के जीवन की सार्थकता तभी है, जब हम प्रत्येक दिन कुछ नया सीखें और नया करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उनकी पत्नी सविता कोविंद, योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, राज्य मंत्री जसवंत सैनी, महापौर संजीव वालिया, नगर विधायक राजीव गुंबर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया किया। मोक्षायतन योगाश्रम के साधकों ने योग की प्रस्तुति दी। वीडियो के माध्यम से मोक्षायतन के 50 साल के इतिहास को चित्रों के माध्यम से दिखाया गया। 13 वर्षीय देवी प्रत्यक्षा के तीसरे गीत कान्हा मेरे कान्हा के ऑडियो की सीडी और मोक्षायतन की पत्रिका का भी लोकार्पण किया गया। पद्मश्री भारत भूषण ने पूर्व राष्ट्रपति को पगड़ी बांधकर उनका अभिनंदन किया। संचालन योगाचार्य प्रतिष्ठा ने किया। कार्यक्रम में नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, जिला अधिकारी अखिलेश सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, अखिलेश प्रभाकर, विपिन सलूजा आदि मौजूद रहे।
गोशाला का किया शिलान्यास
सहारनपुर। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली रोड स्थित प्रकृति कुंज में हुए कार्यक्रम में भी भाग लिया। यहां पर उन्होंने गोशाला का शिलान्यास और अमृत सरोवर का उद्घाटन किया। उन्होंने पौधरोपण करते हुए चंदन का पौधा लगाया, जबकि उनकी पत्नी सविता ने रुद्राक्ष का पौधा लगाया। गायों को रोटी भी खिलाई। पूर्व राष्ट्रपति एवं उनकी पत्नी का आरएसएस संयोजक दिल्ली रविंद्र गोयल ने अभिनंदन किया। प्रकृति कुंज अध्यक्ष राजेंद्र अटल ने पूर्व राष्ट्रपति के साथ अपने पुराने रिश्तों का जिक्र किया।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही
सहारनरपुर। पूर्व राष्ट्रपति के दो दिवसीय प्रवास के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। उनके आगमन को लेकर जनमंच प्रेक्षागृह परिसर में और बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। आम नागरिकों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed