फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   More than 665 crore pressed sugar mills of farmers

किसानों का 665 करोड रुपये से अधिक दबाए बैठी चीनी मिलें

Fri, 07 May 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
More than 665 crore pressed sugar mills of farmers
सहारनपुर। गन्ना विभाग किसानों को समय पर गन्ना मूल्य भुगतान कराने में विफल है। जिले के किसानों का करीब 665 करोड़ रुपये अभी भी चीनी मिलों पर बकाया है। मिलों ने इस सीजन में अब तक गन्ना मूल्य का 53.20 प्रतिशत ही भुगतान ही किया है। जबकि तीन चीनी मिल अपना पेराई सत्र भी समाप्त कर चुकी हैं।
विज्ञापन

मौजूदा पेराई सत्र का अंतिम दौर चल रहा है। जिले की छह में से तीन अपना पेराई सत्र समाप्त कर चुकी हैं। शेष शुगर मिलों का पेराई सत्र के भी 15 से 20 मई तक समाप्त होने की संभावना है। इसके बावजूद जिले के किसानों का लगभग 665 करोड़ रुपये अभी भी शुगर मिलों पर बकाया हैं। समय पर गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने पर किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। 87.41 प्रतिशत भुगतान कर जिले में देवबंद चीनी मिल सबसे आगे है, जबकि सबसे पीछे गांगनौली मिल चल रही है। उसने बृहस्पतिवार तक गन्ना मूल्य का करीब 12.06 फीसदी ही भुगतान किया है। गांव बिडवी के प्रगतिशील किसान सुधीर कुमार, नन्दी के संदीप कुमार सहित अन्य किसानों का कहना है कि समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होना बड़ी समस्या है। प्रदेश सरकार को ठोस कार्य योजना बनानी चाहिए। जिससे किसानों को समय पर गन्ना मूल्य भुगतान हो जाए। बकाया भुगतान नहीं होने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

सभी चीनी मिलों पर समय से गन्ना मूल्य भुगतान करने के लिए दबाव बनाया गया है। इसके लिए नोटिस भी जारी किए गए हैं। इससे भुगतान में कुछ तेजी भी आई है। उम्मीद है कि चीनी मिलें बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में ओर तेजी लाएंगी। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने में कोताही बरतने वाली चीनी मिलों पर कडी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed