फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mohan Bhagwat will come to Sarsawa and Jayant Chaudhary will come to Jhabiran on 26th.

Saharanpur News: 26 को सरसावा में मोहन भागवत और झबीरण में आएंगे जयंत चौधरी

Sun, 22 Oct 2023 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 22 Oct 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Mohan Bhagwat will come to Sarsawa and Jayant Chaudhary will come to Jhabiran on 26th.
सहारनपुर। सरसावा में 26 अक्तूबर को देशभर के साधु-संत जुटेंगे। वहां पर श्री कृष्ण मंदिर के भूमि पूजन का आयोजन होगा, जिसमें संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत भी बतौर मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पुलिस-प्रशासन ने भी पुख्ता बंदोबस्त शुरू कर दिए हैं। खास बात यह है कि इसी दिन सरसावा क्षेत्र के झबीरण गांव में रालोद की तरफ से पदक विजेता प्राची चौधरी का सम्मान समारोह कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्य अतिथि रालोद मुखिया जयंत चौधरी होंगे। कार्यक्रम को भले ही सम्मान समारोह का नाम दिया गया हो, लेकिन इस कार्यक्रम के माध्यम से लोकसभा चुनाव को लेकर रालोद अपना शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में है।
विज्ञापन




दरअसल, श्री कृष्ण मंदिर में सुबह सात बजे से ही कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। दावा किया जा रहा है कि भूमि पूजन कार्यक्रम में देशभर से साधु-संत आएंगे, जिनके आने-जाने और ठहरने का भी बंदोबस्त किया गया है। कार्यक्रम में सरसंघचालक मोहन भागवत 11 बजे आएंगे। करीब दो घंटे रुकने के बाद वह सहारनपुर के पंत विहार स्थित श्री कृष्ण ज्ञान मंदिर के रजत जयंती महोत्सव में शामिल होंगे। रजत जयंती समारोह के बाद सरसंघचालक दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सरसंघचालक को जेड प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है। जिले में उनके आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम को पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन


रालोद का कई दिनों से चल रहा जनसंपर्क अभियान

झबीरण में होने वाला कार्यक्रम रालोद के लिए शक्ति प्रदर्शन से कम नहीं है। सम्मान समारोह के नाम से होने वाले कार्यक्रम को लेकर न केवल सहारनपुर बल्कि आसपास के जिलों में भी जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिससे बड़ी से बड़ी तादाद में लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल कर सके। आसपास के जिलों के पदाधिकारियों की भी इसमें ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed