Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MLA Rajeev Gumber could not save his own ward

Saharanpur News: अपना ही वार्ड नहीं बचा पाए विधायक राजीव गुंबर

Sat, 13 May 2023 06:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 06:01 PM IST
विज्ञापन
MLA Rajeev Gumber could not save his own ward
-812 वोटों से निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा उम्मीदवार को हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। एक तरफ जहां नगर निगम चुनाव में भाजपा ने महापौर सीट जीतने के साथ बोर्ड में बहुमत हासिल किया। वहीं, भाजपा से नगर विधायक राजीव गुंबर अपना ही वार्ड नहीं बचा पाए। उनके वार्ड में पार्षद पद पर निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा उम्मीदवार को 812 वोटों से हरा दिया। इस वार्ड को लेकर पूरे दिन महानगर में चर्चा रही।
नगर निगम के वार्ड-24 में मोहल्ला रामनगर पठानपुरा, गोविंदनगर और किशनपुरा का कुछ हिस्सा आता है। इस वार्ड में 20 साल से भाजपा का कब्जा रहा है। यह मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है। गोविंदनगर में ही विधायक राजीव गुंबर का निवास है। इस वार्ड को पार्टी सुरक्षित मानकर चल रही थी, लेकिन यहां पर निर्दलीय प्रत्याशी राजीव वर्मा उर्फ अन्नू ने भाजपा प्रत्याशी मनोज कपूर को 812 वोटों से हरा दिया। नगर विधायक भी पार्टी प्रत्याशी को जितवा नहीं पाए।
विज्ञापन

-------

अपने ही वार्ड में प्रत्याशी नहीं उतार पाए कांग्रेस महानगर अध्यक्ष

वार्ड 24 में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा भी रहते हैं, लेकिन इस वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी वह नहीं उतार पाए। इसी तरह सपा व बसपा ने भी उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारा। वार्ड में सिर्फ निर्दलीय राजीव वर्मा उर्फ अन्नू, भाजपा के मनोज कपूर और आम आदमी पार्टी के विनोद कुमार चुनाव लड़ रहे थे। कांग्रेस, सपा और बसपा का प्रत्याशी न होने का फायदा भी राजीव उर्फ अन्नू को मिला है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने भी इनके लिए मेहनत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed