{"_id":"68eff2362c22579eb20cf1ad","slug":"mla-and-district-panchayat-member-supported-the-farmers-protest-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-161033-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विधायक और जिला पंचायत सदस्य ने दिया किसानों के धरने को समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विधायक और जिला पंचायत सदस्य ने दिया किसानों के धरने को समर्थन
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
साढ़ौली कदीम। बकाया भुगतान की मांग को लेकर पिछले 18 दिनों से किसान शाकंभरी शुगर मिल गेट पर धरना दे रहे हैं। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक उमर अली खान और जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता रामकिशन उर्फ रामू चौधरी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
विधायक ने किसानों के बीच धरने पर बैठकर जिला गन्ना अधिकारी से दूरभाष पर बात की। उन्होंने कहा कि पिछले 18 दिन से किसान लगातार धरना दे रहे हैं। शासन प्रशासन अभी तक मौन क्यों है। उनका बकाया भुगतान अभी तक क्यों नहीं कराया गया। इस पर जिला गन्ना अधिकारी ने विधायक से कहा कि जिलाधिकारी खुद मिल मालिक से वार्ता कर रहे हैं, ताकि बकाया भुगतान को लेकर जल्दी ठोस निर्णय लिया जा सकें। जिला पंचायत सदस्य रामकिशन चौधरी ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों के बकाया भुगतान की मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। धरना स्थल पर चौधरी ताहिर, चौधरी जबी, रतन, सतीश शर्मा, हाजी मुकर्रम, चौधरी हाशिम, हाजी नदीम चौधरी, अशरफ अली, श्याम सिंह कांबोज आदि किसान मौजूद रहे।