फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Missing girl one and a half year ago recovered from Dehradun

डेढ़ साल पहले लापता हुई बच्ची देहरादून से बरामद

Wed, 06 Oct 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Missing girl one and a half year ago recovered from Dehradun
शिबा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। डेढ़ वर्ष पूर्व लापता हुई सात वर्षीय बच्ची देहरादून से बरामद हो गई। उत्तराखंड के जनपद टिहरी गढ़वाल की स्माइल ऑपरेशन पुलिस टीम के सदस्य कांस्टेबल मनोज शर्मा की मदद से थाना कुतुबशेर पुलिस को सफलता मिली। बच्ची को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि 17 फरवरी 2020 को हबीबगढ़ के निकट स्थित खूंगर कॉलोनी निवासी गफ्फूर की सात वर्षीय बेटी शीबा घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गई। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाना कुतुबशेर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बच्ची की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। एसपी सिटी ने बताया कि उत्तराखंड के जनपद टिहरी गढ़वाल की स्माइल ऑपरेशन टीम में तैनात कांस्टेबल मनोज शर्मा ने बुधवार की सुबह थाना कुतुबशेर पुलिस से संपर्क किया। मनोज शर्मा ने बच्ची के देहरादून में एनजीओ भवन के मौजूद होने की जानकारी दी। इसका पता लगते ही विवेचना अधिकारी रामबीर शर्मा ने बच्ची के परिजनों से संपर्क किया। इसके पश्चात बच्ची की मां और पिता ने थाने पर आकर फोटो से शीबा की शिनाख्त कर ली, जिसके बाद विवेचना अधिकारी रामबीर शर्मा बच्ची के माता-पिता को लेकर देहरादून गए। वहां पहुंचने पर स्माइल ऑपरेशन टीम में तैनात कांस्टेबल मनोज शर्मा ने कागजी कार्रवाई पूरी कराई, जिसके बाद बच्ची को परिजनों को सुपुर्द किया गया। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि बच्ची देहरादून कैसे पहुंची थी, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed