{"_id":"69600899cb1d43a7710674ef","slug":"miscreants-entered-the-house-and-snatched-the-chain-from-the-doctors-neck-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-166778-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बदमाशों ने घर में घुसकर डाॅक्टर के गले से झपटी चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बदमाशों ने घर में घुसकर डाॅक्टर के गले से झपटी चेन
Fri, 09 Jan 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
नकुड़। नगर के मोहल्ला चौधरियान में चिकित्सक पंकज शर्मा के घर में घुसकर दो बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने डाॅक्टर के कंपाउंडर को डंडा मारकर सिर फोड़ दिया। घायल कंपाउंडर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नगर जनक बाजार में चिकित्सक पंकज शर्मा का क्लीनिक है। पीड़ित ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह शटर डाउन कर अपने कंपाउंडर वैभव कौशिक के साथ दूध लेकर स्कूटी से घर आए थे। वैभव स्कूटी से उतरकर दूध रखने अंदर चला गया और वह खुद स्कूटी अंदर करने लगे। इसी दौरान पहले से घात लगाए गली में खड़े दो बदमाश घर में घुस आए और उनके साथ छीना झपटी शुरू कर दी। शोर मचाने पर कंपाउंडर वैभव ने विरोध किया, तभी एक बदमाश ने वैभव के सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया। दोनों बदमाशों ने मिलकर उनके गले से सोने की करीब डेढ़ तोले की चेन झपट ली और गांधी आश्रम की तरफ भाग गए। शोर सुनकर मोहल्ले वासी इकट्ठा हो गए और पुलिस भी आ गई।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।