फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   message for Diwali celebrations Eco friendly

इको फ्रेंडली दिवाली मनाने का संदेश

Sat, 29 Oct 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर Updated Sat, 29 Oct 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
message for Diwali celebrations Eco friendly
छुटमलपुर में जागरुकता रैली निकालते डैलमोंड के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
छुटमलपुर के डैलमोंड इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से इको फ्रेंडली दिवाली मनाने का संदेश दिया। 
विज्ञापन


बच्चों ने स्कूल परिसर से रैली शुरू की। शुभारंभ रैली में शामिल राम सीता और लक्ष्मण की झांकी का तिलक करके प्रधानाचार्या दीपा आहूजा, चेयरमैन कुलदीप धमीजा और सचिव सचिन खुराना ने किया। रैली विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। रैली में दिवाली पर दिए जलाने और इको फ्रेंडली दिवाली मनाने का संदेश दिया गया। पंजाबी कॉलोनी में इससे संबंधित एक नुक्कड़ नाटिका भी बच्चों ने प्रस्तुत की। इस मौके पर रीगेश, इलमा, आस्था, नंदनी, स्नेह, प्रज्ज्वल, शौर्य, राव फराहीम, आशीष, आयूष, मामून, इशिका, रोहन, खुशी, सलोनी, संचिका आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया।

   नकुड़ हरि ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन के रामदूत व एचआईटी कैंपस में दीपावली महोत्सव का शुभारंभ कॉलेज के संस्थापक चौ. हरिपाल सिंह, चेयरमैन सुभाष चौधरी व प्राचार्य डा. एनपी राठौर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में दीक्षा रावत, प्रियंका चौहान, सोनिया, आजाद, प्रियांशी, अपरा, स्वाती, सविता व शिवानी चौहान आदि ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। डा. प्रदीप कुमार, बाबूराम, अमित कुमार, प्रदीप शर्मा, डा. वंदना, उपदेश, पंकज, छवि, माहिनी, फरहा, विकास, सतीश, रोहित व नवदीप आदि रहे।
विज्ञापन


बेहट के जनता इंटर कॉलेज बेहट में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की छात्राओं ने आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियां बनाई। प्रधानाचार्य ललित कुमार धीमान, अध्यापक सुभाष चंद सागर, अरुण कुमार गौतम, राजेश त्यागी, कुशलपाल, अशोक, वंदना शर्मा, नीरज चौहान आदि ने रंगोली का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडी पब्लिक स्कूल बाबैल बुजुर्ग में भी रंगोली बनाई गई। प्रबंधक पुरेंद्र पुंडीर और प्रधानाचार्य विद्यारत्न शर्मा ने बधाई दी। महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में रंगोली एवं मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि नीलम सैनी, संस्थापक हरि कृष्ण सैनी, प्रधानाचार्य दिनेश सैनी, प्रबंधक राकेश सैनी आदि ने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed