{"_id":"633f164922156a027379026c","slug":"merit-list-will-be-released-on-october-9-for-admission-in-masters-saharanpur-news-mrt60837393","type":"story","status":"publish","title_hn":"परास्नातक में प्रवेश के लिए नौ अक्तूबर को जारी होगी मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परास्नातक में प्रवेश के लिए नौ अक्तूबर को जारी होगी मेरिट लिस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परास्नातक में प्रवेश के लिए नौ अक्तूबर को जारी होगी मेरिट लिस्ट
सहारनपुर। महाविद्यालयों में संचालित परास्नातक (पोस्ट ग्रेजुएट) पाठ्यक्रमों में सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए मां शाकंभरी विश्वविद्यालय पहली मेरिट लिस्ट नौ अक्तूबर को जारी करेगा। दूसरी मेरिट लिस्ट 16 अक्तूबर और ओपन मेरिट लिस्ट 30 अक्तूबर को जारी होगी। विश्वविद्यालय ने प्रवेश के लिए पूरा कार्यक्रम जारी किया है।
विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर नरेश कुमार मलिक ने बताया कि परास्नातक पाठ्यक्रमों (एलएलएम, एमएड, एमपीएड, बीपीएड को छोड़कर) में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आठ जून 2022 से पांच अक्तूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं। पहली मेरिट लिस्ट नौ अक्तूबर को जारी होगी, जिसके दाखिले 10, 11 और 12 अक्तूबर को होंगे। दूसरी मेरिट लिस्ट 16 अक्तूबर को जारी होगी, जिसके दाखिले 17, 18 और 19 अक्तूबर को होंगे। ओपन मेरिट 30 अक्तूबर को जारी होगी।
उन्होंने बताया कि जिस अभ्यर्थी का नाम मेरिट लिस्ट में होगा। उस अभ्यर्थी को विश्वविद्यालय द्वारा अधिकृत एजेंसी द्वारा मेसेज के माध्यम से सूचना पहुंचेगी। मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने की सूचना मिलने के बाद अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपनी लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से ऑफर लेटर डाउनलोड करेंगे। आफर लेटर रजिस्ट्रेशन फार्म एवं सभी शैक्षिक एवं अन्य आरक्षण आदि संबंधी अभिलेखों की प्रमाणित छायाप्रति, मूल अभिलेख, फोटो आदि लेकर संबंधित महाविद्यालय में प्रवेश लेना होगा। अभ्यर्थी को उसके द्वारा दी गई प्रथम वरीयता का महाविद्यालय/संस्थान मिलने पर प्रवेश नहीं लेने की स्थिति में सीट रिक्त रहने की स्थिति में ही ओपन मेरिट में प्रवेश का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन
पहली मेरिट लिस्ट महाविद्यालय/संस्थान में नाम आने पर व प्रवेश सम्पुष्ट (Confirm ) होने के बाद पुन: नाम किसी भी मेरिट लिस्ट (ओपन सहित) में प्रदर्शित नहीं होगा। किसी भी मेरिट लिस्ट की समय सीमा समाप्त होने पर किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थी द्वारा दी गई सूचना यदि गलत पाई जाती है तो उसी समय अभ्यर्थी का प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर (EWS), दिव्यांग, स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व सैनिक वार्ड इत्यादि संबंधी मूल प्रमाण पत्र प्रवेश के समय नहीं होने की स्थिति में आरक्षण संबंधी कोई लाभ नहीं मिलेग। प्रवेश लेने के समय सभी मूल शैक्षिक एवं अन्य अभिलेख अभ्यर्थी अपने साथ रखें।