फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mercury again reached 5.5 degree Celsius, outbreak of cold increased

Saharanpur News: पारा फिर 5.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, सर्दी का प्रकोप बढ़ा

Fri, 23 Dec 2022 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Mercury again reached 5.5 degree Celsius, outbreak of cold increased
सहारनपुर में कोहरे में जाते वाहन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सर्दी का प्रकोप लगातार बना हुआ है। शुक्रवार को भी सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से जन जीवन प्रभावित रहा। हालाकि दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकल आई, जिसने सर्दी से राहत दिलाने का काम किया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.5 और अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जनपद में 16 जनवरी से सर्दी पूरा असर दिखा रही है। बृहस्पतिवार की रात नौ बजे से ही कोहरा आना शुरू हो गया था। रात्रि 12 बजे तक स्ट्रीट लाइटों में भी 100 मीटर से आगे कुछ नजर नहीं आ रहा था। शुक्रवार की सुबह तक कोहरा और घना हो गया। देहात में आलम यह था कि 50 मीटर से आगे कुछ नजर नहीं आ रहा था। शहरी क्षेत्र में विजिबिलिटी 100 मीटर तक रही। लेकिन हल्की हवाएं चलने की वजह से कोहरा छट भी जल्दी गया और दोपहर 12 बजे तक धूप निकल आई। इसके बाद शाम पांच बजे तक धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दिलाने का काम किया। लेकिन शाम छह बजे के बाद फिर से सर्दी का असर देखने केे मिला। सर्दी के कारण देर शाम के समय बाजारों में ग्राहक कम संख्या में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, कोहरे के कारण जनपद में एक्यूआई फिर से बढ़ गया। शुक्रवार को एक्यूआई 210 पर पहुंच गया, जो बृहस्पतिवार को 150 था। अगले 24 घंटे में भी मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान है।

तहारनपुर में देर रात घने कोहरे में चमकती चर्च़ पर लाइट

तहारनपुर में देर रात घने कोहरे में चमकती चर्च़ पर लाइट- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में घने कोहरे के दौरान पड़ा पाला की पौधो पर गिरी ओस की बूंदे

सहारनपुर में घने कोहरे के दौरान पड़ा पाला की पौधो पर गिरी ओस की बूंदे- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed