फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Meerut division shines in the semi-finals of boxing

Saharanpur News: बॉक्सिंग के सेमीफाइनल में मेरठ मंडल का जलवा

Sat, 13 Jun 2026 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 13 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Meerut division shines in the semi-finals of boxing
दे दना दना- सहारनपुर के स्टेडियम में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में एक दूसरे को पंच मारत
सहारनपुर। स्टेडियम में जारी प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाने के लिए एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुरादाबाद के दित्याराज और वाराणसी के आदित्य गुप्ता के बीच हुआ। इसमें दित्याराज ने 4-1 से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में मेरठ के लक्की ने लखनऊ के हैदर उल्लाह कुरैशी को 3-2 से हराया। तीसरा मैच मेरठ के राहुल ने वाराणसी के अंश कुमार से 3-2 से जीता।
विज्ञापन

चौथे मुकाबले में कानपुर के मुसीब ने मेरठ के सन्नी यादव को 5-0 से मात दी। लखनऊ के उज्ज्वल ने आगरा के समीर को 5-0 से हराया। छठे मुकाबले में प्रयागराज के अमन ने मुरादाबाद के लोकेंद्र सिंह को 5-0 से हराया। सातवां मैच मेरठ के गोपाल और वाराणसी के आकाश पांडेय के बीच हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें गोपाल ने 5-0 से जीत दर्ज की। आठवें मुकाबले में आगरा के श्रीकांत ने लखनऊ के अब्रीस सिंह पाल को 5-0 से हराया। नौवें मैच में सहारनपुर के पुनीत ने बरेली के जय गंगवार को 3-2 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। दसवां मुकाबला गोरखपुर के अमित कुमार ने आगरा के अर्पित कुमार को 3-0 से हराकर जीता। 11वें मैच में प्रयागराज के आयुष कुमार ने वाराणसी के रुद्रा सिंह को 4-1 से हराया। 12वां मुकाबला आगरा के आदित्य धनकरे ने कानपुर के अनिकेत को 5-0 से हराकर जीता।

इससे पहले क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा, सहायक बॉक्सिंग कोच प्रवीण कुमार, बॉक्सिंग संघ की सचिव रितु देवी ने बजाज ग्रुप ऑफ कॉलेज की संस्थापक सुषमा बजाज, अन्नु बजाज को बुके भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान लाल धर्मेंद्र प्रताप, जयेंद्र, आदेश, सन्नी, प्रीति, प्रियंका, रुपेश आदि प्रशिक्षक मौजूद रहे। निर्णायकों की भूमिका में युवराज, सोम प्रकाश शर्मा, पवन कुमार, संजय गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed